महिला कैडेटों का शानदार प्रदर्शन, पुरूषों ने किया निराश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Sep, 2017 08:31 PM

womens cadets show great performance men disappointed

भारत ने महिला पहलवानों के शानदार खेल के दम पर एथेन्स में आज समाप्त हुई विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनिशप में दो स्वर्ण सहित आठ प...

नई दिल्लीः भारत ने महिला पहलवानों के शानदार खेल के दम पर एथेन्स में आज समाप्त हुई विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनिशप में दो स्वर्ण सहित आठ पदक जीते। भारतीय महिलाओं ने इस चैंपियनशिप में बेहतरीन खेल दिखाया और दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक जीते जबकि पुरूष फ्रीस्टाइल टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा। भारत ने दोनों रजत पदक ग्रीको रोमन वर्ग में जीते।   

महिलाओं में सोनम मलिक (56 किग्रा) और अंशू (60) ने स्वर्ण पदक जीते जबकि सिमरन (40), नीलम (43), मनीषा (46) और मीनाक्षी (52) ने कांस्य पदक हासिल किये। ममता मारूति (38) और करूणा (70) भी कांस्य पदक के प्लेआफ में पहुंची थी लेकिन वहां उन्हें हार झेलनी पड़ी थी।   

ग्रीको रोमन में भारतीय पुरूषों ने अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया। सोनू (58) और आशू (69) दोनों ही फाइनल में पहुंचे लेकिन खिताबी मुकाबले में हारने के कारण उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उनके अलावा अरशद (42) भी कांस्य पदक के प्लेआफ तक पहुंचने में सफल रहे थे। फ्रीस्टाइल में हालांकि पुरूषों को निराशा ही हाथ लगी। भारत के तीन पहलवान हिमांशु कुमार (54), राहुल (58) और संदीप सिंह मान (85) कांस्य पदक के प्लेआफ मुकाबले तक पहुंचे लेकिन वहां इन तीनों को हार का सामना करना पड़ा।


SPORTS की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Facebook आैर Twitter पर फोलो करें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!