Edited By ,Updated: 27 Mar, 2017 01:49 PM
भारतीय महिला हाकी टीम यहां महिलाओं की हाकी विश्व लीग के दूसरे दौर से...
वेस्ट वैंकुवर: भारतीय महिला हाकी टीम यहां महिलाओं की हाकी विश्व लीग के दूसरे दौर से पहले कनाडा के खिलाफ अपने दूसरे मैच में 1-3 से हार गयी। कनाडा के लिये निक्की वुडक्रोफ्ट ने आठवें मिनट में मैदानी गोल दागा और 1-0 की बढ़त दिलायी। स्टेफनी नारलैंडर ने दूसरे क्वार्टर में 19वें मिनट में गोल कर बढ़त दोगुनी कर दी। हाफ टाइम तक कनाडाई टीम 2-0 से बढ़त बनाये थी।
तीसरे क्वार्टर में मेहमान टीम ने पेनल्टी कार्नर ने गोल किया जिसे गुरजीत कौर ने गोल में तदील किया। 34वें मिनट में किये गये इस गोल ने भारतीय टीम को वापसी की उम्मीद जगायी। लेकिन कार्ली जोहानसेन ने 49वें मिनट में तीसरा गोल भारत की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया। भारत विश्व लीग के दूसरे दौर में अपने अभियान की शुरूआत एक अप्रैल को उरूग्वे के खिलाफ करेगा।