Edited By ,Updated: 25 Nov, 2016 08:37 AM
युवराज सिंह और हेजेल कीच की शादी के चर्चे बॉलीवुड और क्रिकेट के फैंस में महीनों से हैं। हाल ही में खबर आई है कि दिसंबर में दिल्ली में ...
नई दिल्ली: युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी के चर्चे बॉलीवुड और क्रिकेट के फैंस में महीनों से हैं। हाल ही में खबर आई है कि दिसंबर में दिल्ली में होने वाली दोनों की शादी की संगीत की रसम के लिए फराह खान कोरियोग्राफी करेंगी।
इसी महीने की शुरुआत में युवराज टीवी शो 'झलक दिखला जा' में मेहमान बनकर आए थे। शो पर फराह खान जज हैं। फराह और युवराज ने माही वे गाने पर ठुमके भी लगाए थे। युवराज का डांस देखकर खुश हुई फराह ने कहा था कि, मैं कसम खाती हूं युवराज का संगीत में कोरियोग्राफ करुंगी। पहले तो लगा था की शो में चल रही मस्ती के समय फराह ने ऐसा कहा। लेकिन हाल ही में दिल्ली पहुंची फराह ने बताया कि वो युवराज से संगीत की कोरियोग्राफी के लिए मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा युवराज उनको बहन मानता है इसलिए वो यह तोहफे के रुप में करेंगी। फराह ने यह भी बताया कि वो शादी की थीम के हिसाब से कोरियोग्राफी करेंगी।