बंबई स्टाक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स एशियाई शेयर बाजारों में मजबूत रुख के बीच करीब 28 अंक चढ़ा। टिकाउ उपभोक्ता उत्पाद, वाहन और रीयल्टी क्षेत्र के शेयरों के नेतृत्व में 30 शेयरों वाला सूचकांक 27.97 अंक या 0.14 प्रतिशत चढ़कर 19,967.01 के स्तर पर पहुंच गया।