
मलेशिया में अपना पहला ग्रां प्री खिताब जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ने इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद और भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) का आभार व्यक्त किया।

सानिया मिर्जा और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार बेथानी माटेक सैंड्स डब्ल्यूटीए पोर्श टेनिस ग्रां प्री के महिला युगल के फाइनल में सैबाइन लिस्की और मोना बार्थेल से हार गई।

मर्सीडीज के लुईस हैमिल्टन ने शंघाई में कल होने वाली चीनी ग्रां प्री में पोल पोजिशन हासिल कर ली है जबकि रेडबुल के लिए अभ्यास सत्र अच्छा नहीं रहा। 2008 में एफवन चैम्पियन रहे ब्रिटेन के ड्राइवर हैमिल्टन एलर्जी से परेशान होने के कारण गुरूवार को पहले अभ्यास सत्र से जल्दी रवाना हो गए थे।

फार्मूला वन सत्र की शुरूआत करने वाली आस्ट्रेलियाई ग्रां प्री के आखिरी दो क्वालीफाइंग सत्र बारिश के कारण कल रेस के दिन तक के लिए स्थगित कर दिए गए।

भारत की फार्मूला वन रेसिंग टीम सहारा फोर्स5 इंडिया ने आधुनिक उपकरणों की आपूर्ति के लिए स्पीडी सर्विस नामक कंपनी के साथ करार किया है।

पिछले सप्ताह अपना पहला ग्रां प्री गोल्ड खिताब जीतकर राहत महसूस कर रहे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप की निगाह नये साल में सुपर सीरीज खिताब जीतने पर लगी है।

दूसरी वरीयता प्राप्त भारत के परपल्ली कश्यप ने रोमांचक संघर्ष में रविवार को थाईलैंड के सेनसोमबूनसुक को 21-19, 14-21, 21-17 से हराकर शहीद के.एल. गर्ग, सैयद मोदी इंटरनैशनल ग्रां.प्री. गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामैंट में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया।

भारत के स्टार शटलर पी कश्यप और युवा खिलाड़ी पी वी सिंधू ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए शहीद के. एल. गर्ग-सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन ग्रां प्री के सेमीफाइनल में जगह बनायी।

विश्व में तीसरे नंबर की खिलाडी भारत की सायना नेहवाल शहीद के.एल.गर्ग सैयद मोदी इंटरनेशनल इंडिया ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट में खेलने का संस्पेंस खत्म करते हुए आज कोर्ट पर उतरी लेकिन पहले ही राउंड में जीत के करीब पहुंचने के बावजूद उन्होंने घुटने की चोट का हवाला देते हुए मैच छोड दिया।

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज शहीद के. एल. गर्ग-सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन ग्रां प्री के अपने पहले मुकाबले में आज चोट और थकान का हवाला देकर रूसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मैच बीच में ही छोड़ दिया।