
शहर के दक्षिणी बाइपास के पास सरहिंद नहर से नवजन्मी बच्ची की लाश मिली है।

जिला देहात पुलिस के थाना पतारा के क्षेत्र में नंगल शामां के नजदीक आज सुबह 6 बजे के करीब पुलिस को सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़ी नवजन्मी बच्ची मिली है।

गुरुओं-फकीरों की धरती पर औरत के साथ पक्षपात निरंतर जारी है। औरत को इस जगत पर आने का स्वार्थी समाज मौका नहीं दे रहा। गांव इन्द्रगढ़ में आज प्राप्त हुई एक लावारिस बच्ची ने पंजाबियों को फिर सवाल कर दिया है कि मैं पंजाब की धरती पर सुरक्षित नहीं हूं।

दुनिया में हर तरह के लोग बसते हैं जिन में से बहुत से व्यक्ति ऐसे हैं जो इंसानियत की भावना रखते हैं। इस शहर की एक बिना विवाही लड़की ने भी ऐसी ही उदाहरण पेश किया है।