
ब्रिटेन की संसद के निचले सदन के डिप्टी स्पीकर और कंजर्वेटिव पार्टी के समलैंगिक सांसद निजेल इवान्स को कथित रूप से 20 से 30 साल के बीच की उम्र के दो पुरूषों का बलात्कार एवं यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

भारत ने आशा जताई है कि कैप्टन कालिया की मौत के मुद्दे पर पाकिस्तान की ओर से ‘उचित प्रतिक्रिया’ मिलेगी जिन्हें वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान प्रताडि़त किया गया और पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा मार दिया गया था।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए एशियाई मूल की कई जानीमानी हस्तियों को सम्मानित किया गया जिसमें भारतीय मूल के इस्पात उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल और क्रिकेटर से नेता बने मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल थे।

भारतीय मूल के लेबर सांसद कीथ वाज ने ब्रिटिश संसद में सांसद के तौर पर 25 साल पूरे कर लिए। वाज 25 साल पहले आज ही के दिन लीसेस्टर ईस्ट से पहली बार सांसद निर्वाचित हुए थे।

वरिष्ठ पत्रकार और कथाकार प्रदीप सौरभ को 28 जून को ब्रिटिश संसद में अंतर्राष्ट्रीय इंदु शर्मा कथा सम्मान प्रदान किया जाएगा।