
उत्तरी कश्मीर के कुपावाड़ा जिले के नवगांव सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक भारतीय सेना की चौकियों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई तेज गोलीबारी में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी एवं दो जवान घायल हो गए।

जनता पार्टी के नेता सुबह्मण्यम स्वामी ने बुधवार को यहां कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की स्पॉट फिक्सिंग सहित हाल में सामने आए हर घोटाले में शामिल है तथा इसमें लिप्त कुछ मंत्रियों के नाम उजागर होंगे।

चीनी प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद ली क्विंग अपनी पहली विदेश यात्रा पर आज भारत पहुंचे और आज शाम वह सीमा विवाद सहित सभी विवादित मुद्दों पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बातचीत करेंगे।

जम्मू के अखनूर क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब से सेना ने आज एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा।

सोनम कपूर 1980 की सुपरहिट ‘खूबसूरत’ की रीमेक में रेखा का किरदार निभाएंगी लेकिन उन्हें डर है कि वह रेखा का जादू चला पाएंगी या नहीं।

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई बी.पी.एल. कार्ड बनाने की महत्वाकांक्षी योजना में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा नियमों को ताक पर रखना महंगा साबित होने जा रहा है।

100-100 गज के प्लाट दिलवाने की मांग को लेकर सिल्लाखेड़ी गांव के बी.पी.एल. परिवार के लोग मंगलवार को गांव के सरपंच के नेतृत्व में उपायुक्त एम.एल. कौशिक से मिले।

राज्यसभा की मनोनीत सदस्य रेखा आज कई दिनों बाद उच्च सदन में आईं और विपक्षी सदस्यों के हंगामे को दिलचस्पी के साथ देखती रहीं।

गत हफ्तों की ही तरह आज भी जिले में चक्का द बाग की राह-ए-मिलन से अपनों से मिलकर अथवा मिलने के लिए 74 भारत-पाक नागरिक नियंत्रण रेखा के आर-पार हुए, जिन्हें सगे-संबंधियों ने आंसुओं से भरी आंखों से विदाई दी।

लद्दाख में पिछले तीन सप्ताह से भारत और चीन के बीच चल रही तनातनी के समाप्त होने के एक दिन बाद भारत सरकार ने आज कहा कि चीन के साथ कोई ‘सौदेबाजी’ नहीं हुई है।