
रिएलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां को इस्राइल समर्थित ट्वीट के लिए मौत की दर्जनों धमकियां मिलीं।

गाजा पर पिछले 24 घंटे में हुए इस्राइली हवाई हमलों में 19 लोग मारे जा चुके हैं। फलस्तीनी लड़ाकों ने भी इस्राइल पर 380 रॉकेट दागे जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। लगातार हो रहे इस्राइली हमलों में 160 से ज्यादा गाजावासी घायल हुए हैं।

पाकिस्तान के दक्षिण वजीरिस्तान में सुरक्षा बलों की एक चौकी पर हुये रॉकेट हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए।