
अफगानिस्तान के बगराम एयर बेस पर एक अमरीकी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात क्रू सदस्यों की मौत हो गई है..

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ उस वक्त एक बड़े हादसे से बच गये जब उनका चार्टर विमान एक खिड़की टूटने के बाद आज आपात स्थिति में लाहौर में उतरा।

बाली में एक विमान के लैंड करते वक्त रनवे से फिसलकर समंदर में जा गिरने की जांच इंडोनेशिया में शुरू हो गई है। एक विदेशी खबरिया वेबसाइट ''ब्लूमबर्ग'' के मुताबिक सरकार ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

बाली में एक विमान रनवे से फिसलकर समंदर में जा गिरा है। हालांकि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि विमान में 130 से ज्यादा यात्री सवार थे।

ब्राजील के उत्तरी क्षेत्र में एक विमान के वन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई। विमान में एक ही इंजन था।

रूस की जांच समिति ने कहा है कि 2010 के विमान हादसे की नई फॉरेंसिक जांच में दुर्घटना स्थल या विमान के मलबे में किसी प्रकार का विस्फोटक होने का सबूत नहीं मिला है।

सूडान की सेना का एक विमान आज हादसे का शिकार हो गया जिससे उसमें सवार सेना के जवानों में से 13 की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गये।

मध्य ब्राजील के राज्य गोईआस के ऊपर से गुजर रहे एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार लोगों की मौत हो गई। एकल इंजन वाला यह विमान पर्यटन स्थलों की यात्रा पर था। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

रूस के सेंट पीट्सबर्ग शहर के नजदीक एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रूस के आपातकालीन समस्या मंत्रालय के हवाले से बुधवार को दी।

दो बार के ओलंपियन और लंबी दूरी के अमेरिकन पैट पोर्टर की एक विमान हादसे में मौत हो गई है। 53 वर्षीय पोर्टर का विमान अरिजोना हवाईअड्डे से गुरुवार रात उडान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 15 वर्षीय उनके पुत्र और एक मित्र का निधन हो गया।