
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 24 अप्रैल को सिरोंज में अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह सम्मेलन में करीब 1170 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उच्च शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा सहित हजारों की संख्या में क्षेत्र के नागरिक इस ऐतिहासिक विवाह समारोह के साक्षी बनेंगे।