Edited By ,Updated: 11 May, 2015 11:49 AM
हजारों रुपए खर्च कर के अब बाजार से पर्सनल कंप्यूटर खरीदना गुजरे जमाने का बात हो जाएगी। एक ऐसा कंप्यूटर बना लिया गया है
नई दिल्लीः हजारों रुपए खर्च कर के अब बाजार से पर्सनल कंप्यूटर खरीदना गुजरे जमाने का बात हो जाएगी। एक ऐसा कंप्यूटर बना लिया गया है जिसकी कीमत सुन कर आप दंग रह जाओगे। CHIP नामक इस पर्सनल कंप्यूटर की कीमत केवल 600 रुपए है। आज तक आए सभी कंप्यूटर्स में यह अब तक का सबसे कम कीमत वाला कंप्यूटर होगा।
CHIP एक छोटा कंप्यूटर है जो किकस्टार्टर प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है आैर जिसके व्यवसायिक उत्पादन के लिए 3,50,000 डाॅलर से ज्यादा का फंड एकत्रित किया जा चुका है। इसमें 1GHz ARM, 1GHz ARM सिंगल कोर कोरटैक्स, A8RAM 512MB की स्टोरेज, 4GBGPU मेल वीडियो VGA या HDMITwo USB पर भेज सकते हैं, इसकी कीमत $9 यानी कि भारतीय राशि के अनुसार 558 रुपए है।
साथ ही इसमे पॉकेट चिप के फीचर्स भी है जिसका साइज 4.3 inch है, इसमें टच स्क्रीन के साथ की-बोर्ड बैटरी भी जो क्नेकशन टूट जाने के बाद भी 5 घंटे फुल GPIO देता है। इसका प्राइज $40 यानी भारतीय राशि के अनुसार 2480 रुपए है।