भारत के सोमदेव देववर्मन को वर्ष के अंतिम ग्रैंड स्लेम यू.एस ओपन के पहले ही दौर में सोमवार को स्पेन के रूबेन रामिरेज हिदाल्गो के हाथों 3.6, 2.6, 6.3, 4.6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा सोमदेव की हार के साथ ही एकल मुकाबलों में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है।