विदेशी महिला बदसलूकी मामला:‘ऑर्गेनाइजर’ ने लिखा, राहुल को देने हैं कई जवाब

Edited By ,Updated: 09 Feb, 2016 12:15 AM

foreign woman abuse case the organiser wrote rahul would give several answers

कर्नाटक में तंजानियाई महिला से बदसलूकी के मामले में कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल खड़ा करते हुए राष्ट्रीय ...

नई दिल्ली : कर्नाटक में तंजानियाई महिला से बदसलूकी के मामले में कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल खड़ा करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समर्थक पत्र ‘ऑर्गेनाइजर’ ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कई सवालों के जवाब देने हैं। ‘ऑर्गेनाइजर’ में ‘शेम ऑफ सलेक्टिव आउटरेज’ शीर्षक से प्रकाशित संपादकीय के अनुसार, ‘‘दादरी और हैदराबाद पहुंचने वाले राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री को फोन करके यह पूछने तक की जहमत नहीं उठाई कि इस वीभत्स घटना पर उन्होंने क्या कार्रवाई की है।’’ 
 
लेख के मुताबिक, ‘‘इस शर्मनाक कृत्य ने एक देश के तौर पर भारत का अपमान किया है। सभी खराब चीजों के लिए संघ को जिम्मेदार ठहराने का एक भी मौका नहीं छोडऩे वाले राहुल गांधी को जागना चाहिए और चुनिंदा हमलों की इस नीति को छोड़ देना चाहिए। अन्यथा एक वंश द्वारा संचालित इतनी पुरानी पार्टी के लिए वह थोड़ी राजनीतिक जमीन बचाना भी मुश्किल पड़ जाएगा जो अभी उसके पास है।’’  
 
लेख में कहा गया है कि सिद्धरमैया सरकार का निष्क्रियता वाला रवैया अधिक भयावह है। राहुल पर निशाना साधते हुए कहा गया है, ‘‘भारत के ‘लोकतंत्र’ और ‘बहुलवाद’ के इकलौते संरक्षक होने का दावा करने वाले कांग्रेस और राहुल गांधी को इस संदर्भ में कई सवालों के जवाब देने हैं।’’ऑर्गेनाइजर के अनुसार यह अकेली घटना नहीं है और कर्नाटक में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है और आतंकी गतिविधियों में भी इजाफा हो रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!