हैदराबाद में तीन नाईजीरियाइयों पर हमला

Edited By ,Updated: 05 Feb, 2016 11:32 PM

hyderabad attacked three naijiriaiyon

बेंगलुरू में एक तंजानियाई महिला पर हमला और उसके कपड़े फाड़ देने की घटना के बाद यहां तीन नाईजीरियाइयों पर 10 ...

हैदराबाद : बेंगलुरू में एक तंजानियाई महिला पर हमला और उसके कपड़े फाड़ देने की घटना के बाद यहां तीन नाईजीरियाइयों पर 10 स्थानीय लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला किया और उनके उपर ‘नस्लभेदी’ टिप्पणियां भी कीं।  हालांकि हैदराबाद पुलिस ने इसे एक नाईजीरियाई एवं एक स्थानीय युवक के बीच का ‘मामूली विवाद’ कहकर खारिज कर दिया। 
 
तीन में से एक नाईजीरियाई युवक आेरोलाबे इब्दिोला ने बताया कि कल रात को वह एक धार्मिक स्थल से अपने घर लौट रहा था। हकीमपेट क्षेत्र में कुछ स्थानीय युवकों ने उस पर कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणी की। उसने जब इसका कारण जानने का प्रयास किया तो उन स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। बाद में उन्होंेने दो अन्य नाईजीरियाई युवकों को भी पीटा। उसने यह भी बताया कि हमलावरों में से एक के पास चाकू था। 
 
बंजारा हिल्स थाने ने निरीक्षक पी. मुरली कृष्णा ने इसे उनके बीच का ‘मामूली विवाद’ बताया। इस संबंध में भादंसं की धारा 323, 341 के तहत स्थानीय युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।  घटना के बाद शहर में रहने वाले नाईजीरियाई लोगों के एक समूह ने कल रात थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!