सर्जिकल ऑप्रेशन:सोनिया से मिली सुषमा,विदेश मंत्रालय ने 22 देशों को दी जानकारी, बांग्लादेश ने किया समर्थन

Edited By ,Updated: 29 Sep, 2016 06:32 PM

surgical operation sonia met sushma

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट कर उन्हें सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पार ...

नई दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट कर उन्हें सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पार किए गए लक्षित हमले के बारे में बताया। सुषमा स्वराज से पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोनिया गांधी से मिले जो स्वास्थ्य लाभ कर रही हैंं।

सोनिया गांधी को दो अगस्त को वाराणसी के रोडशो में बीमार पड़ जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक बयान में कांग्रेस प्रमुख ने कहा है कि नियंत्रण रेखा के पार आतंकी अड्डों पर सेना द्वारा लक्षित हमले से एक कड़ा संदेश भेजा गया है और भारत में होने वाले सीमापार हमलों मेंं पाकिस्तान की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

सर्वदलीय बैठक में गृहमंत्री ने ऑप्रेशन की दी जानकारी
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े राजनीतिक दलों के नेताओं को स्थिति के बारे में बताने के लिए सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। भारत ने पिछली रात जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमला किया और आतंकवादियों एवं उन्हें सहयोग पहुंचाने की कोशिश करने वालों को भारी नुकसान पहुंचाया।

सेना की इस आकस्मिक कार्रवाई की घोषणा डीजीएमआे लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने आज की। करीब ग्यारह दिन पहले पाकिस्तान स्थित जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों ने कश्मीर के उरी में सैन्य शिविर पर हमला किया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हमलावर बख्शे नहीं जाएंगे तथा 18 जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। कांग्रेस ने लक्षित हमलों की प्रशंसा की है और कहा है कि वह सशस्त्र बलों के पीछे खड़ी है।

बांग्लादेश ने ऑप्रेशन का किया समर्थन
बांग्लादेश की राष्ट्रपति शेख हसीना के सलाहकार इकबाल चौधरी ने भारत के सफल सर्जिकल ऑप्रेशन का समर्थन किया है। साथ ही सभी पक्षों से धैर्य रखने की अपील की।

चौधरी ने कहा, कश्मीर लंबा और लगातार चलने वाला विवाद है और दूसरे पक्ष की ओर से भी उल्लंघन हुए हैं। बांग्लादेश का हमेशा से मानना रहा है कि स्वतंत्रता की संप्रभुता और देश के कानूनी अधिकारों के खिलाफ आक्रमकता या हमला स्वीकार्य नहीं है। बांग्लादेश हमेशा मानता है कि किसी भी देश को तीसरे राष्ट्र की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए।

भारत ने 22 देशों को दी जानकारी
भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दुनिया के 22 देशों को इसकी जानकारी दी है। विदेश सचिव एस जयशंकर ने 22 देशों को सबूत समेत सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी दी है। भारत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाक अलग थलग करने कू महिम चला रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!