व्यापम घोटाले का मुख्य आरोपी सपा नेता रमेश शिवहरे गिरफ्तार

Edited By ,Updated: 04 May, 2016 06:02 PM

vyapam scam accused sp leader arrested ramesh shivhare

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के साथ संयुक्त अभियान में व्यापम ...

कानपुर: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के साथ संयुक्त अभियान में व्यापम घोटाले के मुख्य आरोपी रमेश शिवहरे को आज गिरफ्तार कर लिया। सूबे के पुलिस महानिदेशक जाविद अहमद ने शिवहरे की गिरफ्तारी की पुष्टि की। रमेश शिवहरे मध्य प्रदेश में व्यवसायिक शिक्षा परीक्षा मंडल (व्यापम) में हुए करोडों रुपए के घोटाले में का मुख्य साजिशकर्ता बताया जाता है। 
 
शिवहरे कल्याणपुर क्षेत्र में छिपकर रह रहा था, जहां से उसे आज सुबह गिरफ्तार किया गया। शिवहरे पर बिचौलियों के रूप में एक निश्चित राशि लेकर मुन्ना भाइयों की व्यवस्था कराने का आरोप है। शिवहरे की गिरफ्तारी पर मध्यप्रदेश पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। उसकी पत्नी महोबा जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी है। सीबीआई ने शिवहरे के खिलाफ छह रिपोर्ट दर्ज कर रखी थी। कानपुर के काकादेव में कोङ्क्षचग क्लासेज चलाने वाले शिवहरे की तीन संस्थानों के कागजात भी सीबीआई अपने साथ ले गई है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!