राजधानी लखनउ में पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा करोड़ो-अरबों रुपए की लागत से बनवाए गए दलित महापुरुषों के स्मारकों और पार्को का प्रयोग अब शादी-ब्याह, मेले और महोत्सवों जैसे आयोजनों के लिए किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र की नई बस्ती कालोनी में कल एक कारोबारी के घर पर बदमाशों ने धावा बोलकर परिवार के तीन बच्चों समेत सात लोगों की हत्या कर दी थी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें बाबुओं और अपने में फर्क समझना चाहिए।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव संप्रग-2 के कार्यकाल के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रात आयोजित समारोह में शामिल नहीं हुए।
उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के सिकतौर इलाके में पटाखे बनाने वाली एक फैक्ट्री में कल शाम विस्फोट हो जाने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।