Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 May, 2022 11:50 AM
धन की देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद कब प्राप्त होगा ? मनचाहे रूपए पाने की इच्छा कब पूरी होगी ? आपके मन में भी यह जानने की जिज्ञासा है तो समझें कुछ इशारे। तोहफे में मिला सिक्का बना सकता है आपको देवी लक्ष्मी का लाडला जानिए कैसे-
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Are coins good luck: धन की देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद कब प्राप्त होगा ? मनचाहे रूपए पाने की इच्छा कब पूरी होगी ? आपके मन में भी यह जानने की जिज्ञासा है तो समझें कुछ इशारे। तोहफे में मिला सिक्का बना सकता है आपको देवी लक्ष्मी का लाडला जानिए कैसे-
पुराणों के अनुसार शुक्रवार देवी लक्ष्मी का प्रिय दिन है। इस दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए कंजक पूजन करना विशेष फलदाई होता है। अगर कोई कंजक आपको एक रूपए का सिक्का भेंट स्वरूप दे तो समझ जाएं आने वाले समय में आप धनवान बनने वाले हैं।
किन्नरों के आशीर्वाद को कारगर माना जाता है। जब भी आपको कोई किन्नर नजर आए तो उसे भोजन पर आमंत्रित करें ऐसा संभव न हो तो उसे कुछ रुपए आदि भेंट स्वरूप दें। वैसे तो किन्नर आप पर प्रसन्न होकर खुद से आपको सिक्का या रूपए दे तो उसे मना न करें इसे अपने उज्जवल भाग्य का संकेत समझें और उसे लेकर अपने गल्ले, कैश बॉक्स या धन स्थान पर रख दें। यदि ऐसा नहीं होता तो किन्नर से खुद एक सिक्का मांग कर इन स्थानों पर रखें। कुछ ही दिनों में आपकी सेविंग और इनकम में बढ़ौतरी होने लगेगी।
चीनी सिक्के घर में लगाने से धन संबंधी सौभाग्य गतिशील होता है। आर्थिक स्थिती मजबूत करने के लिए यह उपयोगी व प्रभावशाली माने जाते हैं। लाल रंग के धागे में बंधे चीनी सिक्के गिफ्ट करना या मिलना वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है।