शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu Tips for Money, Prosperity and Financial Success at Home: मकान को वास्तु के अनुसार बनवाने और उसको संवारने से किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती और न ही पारिवारिक सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कई बार व्यक्ति को कर्ज लेना पड़ता है जो लंबे समय तक समाप्त नहीं होता या उसका बोझ इतना बढ़ जाता है की पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहता है। जिससे पारिवारिक सदस्यों की सुख-शांति भंग हो जाती है और उन्हें दरिद्रता का जीवन व्यतित करना पड़ता है।
अमीर बनना चाहते हैं तो जरूरतों को आमदनी के अनुसार अनुसार पूरा करें। धन के अभाव में परिवार कभी खुशहाल नहीं हो सकता। कर्ज में डूबे व्यक्ति को न दिन में चैन मिलता है न रात्रि में। यहां एक बात और ध्यान देने की है कि आपके नहीं चाहते हुए भी यदि ऋण बढ़ता जा रहा हो, तो इसका एक कारण आपके घर में वास्तु दोष भी हो सकता है। ऐसे में एक बार वास्तु संबंधित तथ्यों पर ध्यान देकर ऋण से किसी सीमा तक बचा जा सकता है। आईए जानें वास्तु संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य...।
ऋण की प्रथम किस्त मंगलवार को देने से कर्ज शीघ्र समाप्त होता है।
घर के दक्षिण-पश्चिम भाग में शौचालय नहीं बनाना चाहिए। इससे कर्ज में बढ़ौतरी होती है।
शीशे का फ्रेम लाल और मैरून रंग का नहीं होना चाहिए।
रसोई घर में नीला रंग न करें। ऐसा करने से ये पारिवारिक सदस्यों के लिए अशुभ होता है और उनके स्वास्थ्य के लिए भी शुभ नहीं माना जाता।
ऋण से मुक्ति पाने के लिए घर या दुकान में जल की व्यवस्था उत्तर दिशा में रखना लाभदायक माना जाता है।
घर की सीढ़ियां पश्चिम दिशा की ओर नहीं बनानी चाहिए। सीढ़ियां पश्चिम दिशा में होने से या इस दिशा से नीचे की ओर आने से कर्ज हो सकता है।
ऋण से छुटकारा पाने के लिए द्वार हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
मुख्य द्वार के पास एक और छोटा-सा द्वार लगाएं, ऋण से छुटकारा मिलेगा।
ऋण मुक्ति के लिए उत्तर या पूर्व दिशा की ओर एक या दो खिड़कियां बनवा लें और उन्हें ज्यादा से ज्यादा खोल कर रखें।
ऋण से छुटकारा पाने के लिए उत्तर-पूर्व के भाग में निचले तल पर फर्श पर दर्पण रखकर उत्तरी पूर्वी भाग की गहराई दिखाई जा सकती है। इस प्रकार से उत्तर-पूर्व में बिना किसी तोड़फोड़ के फर्श में गहराई आ जाती है। उत्तर पूर्व में भूमिगत टैंक बनाने पर जो लाभ होता है। वही बिना तोड़फोड़ के इस दर्पण से भी मिलता है।