घर-परिवार से अन्न-धन की कमी दूर करते हैं ये सामान

Edited By ,Updated: 18 Aug, 2016 06:54 AM

home family

आज के समय में बहुत से लोग अपने घर का निर्माण कार्य आदि वास्तुनुसार करते हैं अौर जीवन को खुशहाल बनाते हैं। वास्तु और हिंदू शास्त्रों के अनुसार घर में कुछ चीजें लाने से अन्न-धन अौर सौभाग्य में वृद्धि होती है। देवी लक्ष्मी को भी यह चीजें बहुत प्रिय हैं।

आज के समय में बहुत से लोग अपने घर का निर्माण कार्य आदि वास्तुनुसार करते हैं अौर जीवन को खुशहाल बनाते हैं। वास्तु और हिंदू शास्त्रों के अनुसार घर में कुछ चीजें लाने से अन्न-धन अौर सौभाग्य में वृद्धि होती है। देवी लक्ष्मी को भी यह चीजें बहुत प्रिय हैं। 

कमल का फूल
कमल के फूल को धार्मिक शास्त्रों में अत्यधिक महत्व दिया गया है। धन की देवी लक्ष्मी भी कमल के फूल पर विराजमान रहती हैं। घर में कमल के फूलों का कोई चित्र लगाया जाए तो अन्न-धन की कभी कमी नहीं रहेगी। शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करने से वह सदा अंग-संग रहती हैं।
 
महालक्ष्मी का चित्र
महालक्ष्मी का ऐसा चित्र घर में लाएं जिस पर वे बैठी मुद्रा में कमल के फूल पर विराजित हों और उनके हाथ से धन वर्षा हो रही हो। मां का ऐसा रुप आपके घर में भी सदा धन वर्षा करता रहेगा।
 
सोलह श्रृंगार का सामान
घर के मंदिर में नवदुर्गा को सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करना चाहिए। इससे धन, सुख-शांति में वृद्धि होती है। किसी सुहागन महिला को सोलह श्रृंगार का सामान भेंट करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। 

मोर पंख
घर के पूजा घर में मोर पंख स्थापित करने से अमंगल टल जाता है, बुरी शक्तियों और प्रतिकूल चीजों के प्रभाव जोर नहीं पकड़ पाते। मोर पंख को घर के दक्षिण-पूर्व कोण में लगाने से धन की वृद्धि होती है।
 
सोने-चांदी के सिक्के
घर में कभी भी सोने-चांदी के सिक्के लाएं जिन पर देवी लक्ष्मी और श्री गणेश के चित्र अंकित हों फिर उन्हें अपनी तिजोरी में रखें।
 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!