पवित्र वस्तुओं को घर और जेब में रखने से मिलते हैं चमत्कारिक लाभ

Edited By ,Updated: 09 Aug, 2016 07:49 AM

home pocket

व्यक्ति का भाग्य उसके द्वारा इस जन्म और पूर्व जन्मों के संचित कर्मों द्वारा उत्पन्न होने वाले शुभ व अशुभ परिणाम मूलाधार है। व्यक्ति को मिलने वाले शुभ-अशुभ

व्यक्ति का भाग्य उसके द्वारा इस जन्म और पूर्व जन्मों के संचित कर्मों द्वारा उत्पन्न होने वाले शुभ व अशुभ परिणाम मूलाधार है। व्यक्ति को मिलने वाले शुभ-अशुभ परिणाम ही प्रारब्ध कहलते हैं। व्यक्ति शुभ-अशुभ कर्म करके धर्म और अधर्म का अर्जन करते हैं। शुभ कर्म से धर्म होता है और अशुभ कर्म से अधर्म। धर्म का फल मुख है और अधर्म का दुख। सुख और दुख बाहा वस्तुओं पर भी निर्भर होते हैं। बाहा वस्तुओं का अनुभव करके सुख व दुख उत्पन्न किए जा सकते हैं। इसी प्रकार हमारे प्रस्तुत जीवन में कुछ वस्तुएं हमे शुभ फल देती हैं व कुछ वस्तुएं हमें अशुभ फल देती हैं। वास्तव में कोई भी चीज शुभ या अशुभ नहीं होती। किसी भी वस्तु को शुभ या अशुभ बनाता है उसका उपयोग। यदि किसी वस्तु के इस्तेमाल का परिणाम अच्छा है, तो वह वस्तु शुभ व परिणाम अच्छा नहीं है तो अशुभ होगी। 

 घर, दुकान अौर अॉफिस में दरिद्रता का Welcome करती हैं यह वस्तुएं

बैंक और जेब में रखे रुपए तेजी से बढ़ाने के लिए करें टोने-टोटके

दर्शनशास्त्र के अनुसार कुछ वस्तुएं अपने आप में अशुभ हैं व कुछ वस्तुएं अपने आप में सर्वोत्तम शुभता लिए हुए होती हैं। दर्शनशास्त्र के मतानुसार हम आपको कुछ वस्तुएं बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में रखने से अथवा पर्स में रखने से अथवा अपने पास रखने से चमत्कारिक रूप से लाभ मिलना आरंभ हो जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार यदि हम किसी चीज में बदलाव लाना चाहते हैं तो सर्वप्रथम अवश्यक है आसपास को बदलना। दैवीय शक्तियों से युक्त कुछ ऐसी पवित्र चीजें होती हैं जिन्हें घर और जेब में रखने से सकारात्मकता का संचार होने लगता है। ध्यान रहे, इन वस्तुओं से कभी भी किसी भी प्रकार का तांत्रिक प्रयोग अथवा टोना-टोटका नहीं करना चाहिए। तो प्रस्तुत हैं ऐसी पवित्र वस्तुएं जिन्हें घर और जेब में रखने से मिलते हैं चमत्कारिक लाभ जिससे बदल सकता है आपका बिगड़ा भाग्य। 

* मोर पंख 

* धातु का कछुआ

* आत्मरत्न

* शुभ जोड़े (मोर, गाय, हंस, बत्तख, हिरण आदि)

* अंडाकार सफेद पत्थर

* स्फटिक के शिवलिंग

* पिरामिड

* तोते का चित्र या मूर्ति

* लाजावर्त मणि 

* अष्टगंध 

* सुरमा

* शालिग्राम

* अष्टधातु का कड़ा 

* कर्पूर

* कमलगट्टे की माला

* मोती शंख

* लघु नारियल

* हकीक 

* ठोस चांदी का हाथी

* लकड़ी का प्राकृतिक फूल 

* लक्ष्मी का प्रतीक कौड़ियां

* बांसुरी रखें घर में

* घोड़े की नाल

* सिक्कों से भरा चांदी का घड़ा

* मछली घर

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!