घर बनवाते एवं खरीदते वक्त रखें ध्यान अन्यथा होगा नुक्सान

Edited By ,Updated: 05 Aug, 2016 04:09 PM

home vastu

वास्तु का प्रभाव न केवल घर के अंदर होता है बल्कि बाहर भी होता है। घर के आस-पास बहुत सारी ऐसी चीजें होती हैं, जो वास्तु दोष उत्पन्न करके

वास्तु का प्रभाव न केवल घर के अंदर होता है बल्कि बाहर भी होता है। घर के आस-पास बहुत सारी ऐसी चीजें होती हैं, जो वास्तु दोष उत्पन्न करके पारिवारिक सदस्यों के तन, मन और धन को नुक्सान पंहुचाती हैं। घर बनवाते एवं खरीदते वक्त हमेशा कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए अन्यथा होता है नुक्सान।

घर के वास्तुदोष से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

घर में Good luck लेकर आते हैं यह Pets, दूर होते हैं रोग-शोक

* वास्तुशास्त्र के अनुसार मेन गेट के सामने पेड़ या खंभा होने पर संतान को दु:ख होता है। संतान का विकास अच्छे से नहीं होता अौर करियर में रुकावटें आती हैं।

 

* यदि मेन गेट के सामने गड्डा या कुआं है तो व्यक्ति को मानसिक रोग अौर चिंताअों का सामना करना पड़ता है।

 

* मुख्य द्वार के आगे कीचड़ होने पर शोक होता है। 

 

* मेन गेट के सामने रास्ता खत्म होने पर बड़ी क्षति होती है।

 

* मुख्य द्वार के आगे गंदे पानी के जमा होने पर आर्थिक मामलों में नुक्सान होता है।

 

* घर के सामने अथवा आस-पास बिजली का खंभा, पेड़ और मंदिर नहीं होना चाहिए।

 

* स्नानघर अथवा वाशरूम घर के बीच और मेन गेट के सामने होने से पूरे घर में नकारात्मकता का संचार होता है।

 

* उत्तर और पूर्व दिशा में बालकनी होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

 

* मुख्य द्वार का दरवाजा बाहर की तरफ खुले तो घर-परिवार पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। 

 

* किचन उत्तर पूर्व में होना चाहिए।

 

* घर अथवा फ्लैट के बिल्कुल सामने की तरफ सीढ़ियां या लिफ्ट नहीं होनी चाहिए।

 

* बिजली के स्विचबोर्ड दक्ष‌िण पूर्व की तरफ होने से शुभता का संचार होता है।

 

* जो घर या फ्लैट  L और C आकार के होते हैं वे सदा अशुभ प्रभाव देते हैं।

 

* बैडरूम में मंदिर नहीं होना चाहिए। घर की उत्तर पूर्व दिशा में मंदिर बनवाएं।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!