यह नकली हीरे भी ला देते हैं लक्ष्मी को आपके द्वार

Edited By ,Updated: 02 Feb, 2016 03:55 PM

lakshmi

शब्द वास्तु वास से बना है। वास का अर्थ होता है किसी भी जगह पर निश्चिंत ऊर्जा या पिण्ड का स्थापित होना। संपूर्ण वास्तुशास्त्र दस दिशाओ, नौ ग्रहों और नव ग्रहों की ऊर्जा और रंग पर टिका हुआ है।

शब्द वास्तु वास से बना है। वास का अर्थ होता है किसी भी जगह पर निश्चिंत ऊर्जा या पिण्ड का स्थापित होना। संपूर्ण वास्तुशास्त्र दस दिशाओ, नौ ग्रहों और नव ग्रहों की ऊर्जा और रंग पर टिका हुआ है। 
 
यत पिण्डे, तत ब्रह्माण्डे 
 
अर्थात हर सूक्ष्म से सूक्ष्म पिण्ड में पूरा ब्रह्मांड समाया हुआ है इसी कारण छोटे से छोटा कण भी वास्तु के अनुरूप अपनी ऊर्जा लिए हुए होते हैं।
 
क्या आप जानते हैं सस्ते और छोटे-मोटे हीरे भी वास्तु के हिसाब से बहुत अधिक प्रभाव रखते हैं। जिनके उपयोग से व्यक्ति अपना दांपत्य जीवन, धन के स्थायित्व और अपना भाग्य भी बदल सकता है। 
 
वैज्ञानिक दृष्टि से नकली हीरे को जिरकोनियम कहा जाता है। रसायन विज्ञान की दृष्टि से जरकन अर्थात नकली हीरा जितना खनिज है जो भू गर्भ से पाया जाता है वह सिलिकोन अर्थात मिट्टी से उत्पन्न होने वाला ओक्साईड है जिसे आम भाषा में क्रिस्टल भी पुकारा जाता है।
 
भारतीय ज्योतिष शास्त्र में मिट्टी अर्थात मातृका पर शुक्र का अधिपत्य होता है। जिस किसी व्यक्ति की कुण्डली में शुक्र पीड़ीत अथवा नीच का होकर त्रिक भाव में बैठा हो वह नकली हीरे का प्रयोग कर अपने वास्तु को ठीक कर सकता है। 
 
वास्तु शास्त्र के अनुरूप शुक्र अशुभ भाव में होता है या नीच होता है उनके घर का अज्ञेय कोण प्रभावित हो जाता है जिसके अनुसार स्वास्थ्य, दांपत्य और धनार्जन क्षेत्र अत्यधिक पीड़ीत हो जाते हैं। नकली हीरो का एक उपाय अपनाकर या लाल किताब से संबंधित नकली हीरों का उपाय अपनाकर आप भी अपनी किस्मत बदल सकते हैं और लक्ष्मी को अपने द्वार ला सकते हैं।
 
शुक्रवार शुभ मुहूर्त में कांच की पारदर्शी बोतल में गंगा जल और बारह जरकन डाल कर उसे ऐयर टाईट करके अपने घर की दक्षिण पूर्व दिशा में स्थापित करने से शुक्र जनक समस्याओं का समाधान होता है।
 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!