लव लाइफ को कमजोर करती है Bed Sheet

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Aug, 2020 09:53 AM

love life bed sheet

बिस्तर पर बिछाई जाने वाली चादर का भी नींद एवं स्वास्थ्य से संबंध होता है। एकरंगी चादर बिस्तर के लिए आदर्श मानी जाती है। सफेद चादर अच्छी नींद प्रदान करती है। काली एवं पीली चादर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Bedsheet colour as per vastu: बिस्तर पर बिछाई जाने वाली चादर का भी नींद एवं स्वास्थ्य से संबंध होता है। एकरंगी चादर बिस्तर के लिए आदर्श मानी जाती है। सफेद चादर अच्छी नींद प्रदान करती है। काली एवं पीली चादर दु:स्वप्नों से बचाकर रखती है। लाल चादर मन में प्रेम की उमंगों को जगाती है एवं रक्त विकारों से दूर रखती है। आइए जानें, साधारण सी बेड शीट कैसे डालती है आपके तन, मन और धन पर प्रभाव
 
PunjabKesari Love Life Bed Sheet
पक्षियों की छाप वाली चादरें कल्पना को पंख देती हैं। सपने में हसीन आकृतियां दिखाई देती हैं। सिर में भारीपन, सैक्स उन्माद, सैक्सुअल कमजोरियों को बढ़ाने में मदद करती हैं ऐसी चादरें।

अगर बिस्तर की चादर पर शेर, चीते जैसे हिंसक पशुओं का चित्र बना हो तो उस पर सोने वाले की नींद पूरी नहीं होती। स्वभाव में कटुता एवं क्रूरता का प्रवेश होने लगता है। वह चादर अवैध संबंधों की गवाह बनती है। मन की शांति छिन्न-भिन्न हो सकती है।
 
PunjabKesari Love Life Bed Sheet
बिस्तर के नीचे कोई कागज, औषधि या अन्य वस्तुओं को प्राय: रखने की आदत होती है। ऐसा करने से उस पर सोने वाली महिलाओं की यौनेच्छा में कमी आती है।

समतल लकड़ी का बना पलंग या चौकी अच्छी नींद देने वाली, वंशवृद्धि करने वाली, पति-पत्नी के यौन संबंधों में मधुरता प्रदान करने वाली होती है। इनके बीच में छोड़ी जाने वाली दूरियां कमर दर्द, मधुमेह, यौन दुर्बलता आदि अनेक बीमारियों के साथ ही नपुंसकता या बांझपन को प्रदान करने वाली होती हैं। 
 
PunjabKesari Love Life Bed Sheet
बिस्तर पर बिछाया जाने वाला मोटा गद्दा अगर कपास की रूई का है तो आरामदायक नींद आती है, संभोग में इच्छा वृद्धि होती है साथ ही अच्छी व स्वस्थ संतान उत्पन्न होती है। सिमर की रूई से बना गद्दा कामुकता को बढ़ाता है। अवैध संबंध की ओर प्रेरित करता है, साथ ही उदर एवं हृदय संबंधी बीमारियों को भी बढ़ाने वाला होता है। 
 
PunjabKesari Love Life Bed Sheet

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!