Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 May, 2022 09:56 AM
सारा संसार जैसे एक तरह की अशांति से परेशान है। सब कुछ होते हुए भी अभाव का भाव लोगों के मन में बढ़ता ही जा रहा है। इंसान के जीवन में जो संगीत सुनाई पडऩा चाहिए,
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
How can we make positive energy at home according to vastu: सारा संसार जैसे एक तरह की अशांति से परेशान है। सब कुछ होते हुए भी अभाव का भाव लोगों के मन में बढ़ता ही जा रहा है। इंसान के जीवन में जो संगीत सुनाई पड़ना चाहिए, वह सुनाई नहीं दे रहा है। चारों ओर कोलाहल हो रहा है। आदमी प्रयास तो शांति पाने का कर रहा है लेकिन अशांति उसे छोड़ नहीं रही है। आपका भी तन-मन रहता है परेशान तो जीवन में गर्मजोशी के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स-
वास्तु शास्त्र घोड़ों को शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक मानते हैं। घर में भागते हुए दौड़ते सफेद घोड़ों के चित्र लगाएं। घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है। अपने कंप्यूटर के वॉलपेपर पर दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाएं। इससे नवीन ऊर्जा का संचार होता है।
आपको जीवन में जो भी उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं जैसे अकादमिक सर्टिफिकेट्स, पुरस्कार और डिग्रियां। उन्हें घर के ड्राइंग रूम में दक्षिणी हिस्से में बने शोकेस में सहज कर रखें।
घर में गर्मजोशी और सरगर्मियों को तीव्र करने के लिए घर और बगीचे में लाल और पीले रंग के फूल सजाएं। ध्यान रखें केवल पीले रंग के फूल कदापि न लगाएं।
घर के दक्षिणी हिस्से में लाल रंग की पेंटिंग अथवा लाल रंग का फ्रेम लगाएं। घर में प्यार भरी हलचल होने लगेगी।
घर के किसी भी कमरे में समय-समय पर मोमबत्तियों से रोशनी करते रहें। उनकी रोशनी से शक्तिशाली ऊर्जा प्रवाहित होती है।