Edited By ,Updated: 18 Sep, 2016 03:31 PM
व्यक्ति कई बार बहुत मेहनत करता है फिर भी उसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। वास्तु के अनुसार इन परेशानियों का कारण घर पर ही मौजूद
व्यक्ति कई बार बहुत मेहनत करता है फिर भी उसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। वास्तु के अनुसार इन परेशानियों का कारण घर पर ही मौजूद होता है। जिसकी अौर हम ध्यान नहीं देते अोर मुश्किलों का सामना करते रहते हैं। कुछ बातों का ध्यान रखने से वास्तु दोष दूर किया जा सकता है। साथ ही धन में भी बढ़ौतरी होती है।
* बेड रूम की खिड़कियों में क्रिस्टल लगवाना चाहिए। क्रिस्टल से टकराकर घर के अंदर सकारात्मक उर्जा आती है। जिससे व्यक्ति स्वस्थ अौर ऊर्जावान रहता है।
* जहां तिजोरी रखी हो वहां दर्पण इस प्रकार से लगाएं कि उसका प्रतिबिंब तिजोरी अौर धन रखने के स्थान पर हो। ऐसा करने से व्यय कम होता है। धन में बढ़ौतरी होती है।
* छत पर एक बर्तन में पानी अौर दूसरे में अनाज रखें। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इससे आर्थिक तंगी की समस्याअों से छुटकारा मिलता है।
* अधिक मेहनत करने पर भी धन लाभ न हो रहा है तो बेड रूम या घर की चारदीवारी के अंदर बाएं कोने में भारी या कोई ठोस वस्तु रखें।
* घर में ऐसा एक्वेरियम रखें जिसमें काले और सुनहरी रंग की मछली हों। इससे नकारात्मक ऊर्जा में कमी अौर सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ौतरी होती है।
* घर का मेन गेट साफ-सुथरा रखें। इसके आस-पास की दीवारों पर रंग करवाते रहना चाहिए।
* घर के आस-पास नाला या बोरिंग नहीं होना चाहिए। यदि है तो घर के उत्तर पूर्वी दीवार पर गणेश जी की प्रतिमा लगानी चाहिए।