ओरियो चीज़ केक

Edited By ,Updated: 04 Jan, 2017 12:40 PM

ओरियो बिस्कुट और केक दोनोें ही बच्चों की पसंदीदा चीजे हैं। आज हम आपको ओरियो से बना खास नो बेक ओरियो चीज़ केक

ओरियो बिस्कुट और केक दोनोें ही बच्चों की पसंदीदा चीजे हैं। आज हम आपको ओरियो से बना खास नो बेक ओरियो चीज़ केक घर पर बनाने की आसान विधि बता रहे हैं। यह आपके बच्चों को जरूर पसंद आएगा। 

सामग्री
- 980 ग्राम ओरियो कुकिज(दो हिस्सों में बंटे)
- 475 क्रीम चीज़ क्रीम
- 400 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क
- 380 ग्राम दूध की गाढ़ी क्रीम
- 45 मि.ली मक्खन

विधि
1. सबसे पहले ओरियो कुकिज लेकर इसकी क्रीम को अलग बाऊल में निकाल लें। बिस्कुट और क्रीम को अलग-अलग रख लें। 
2. अब आधे बिस्कुट लेकर इसे जिप लॉक वाले बैग में डालकर बारीक पीस लें। 
3. इसके बाद एक बाऊल में चीज़ क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क डालकर 3 मिनट के लिए बीट करें ताकि यह अच्छे से फूल जाए। 
4. अब इसमें दूध की क्रीम और पीसे हुए कुकिज डाल कर मिक्स कर लें। 
5. इसके बाद पहले से पीस कर रखे हुए बिस्कुट में पिघला हुआ मक्खन डालकर मिक्स करें और इसे सांचे में बिछा दें। 
6. अब इसके ऊपर मिक्स की हुई क्रीम की परत लगाएं।(वीडियो में देखें)
7. इसके ऊपर पीसे हुए बिस्कुट की एक और परत लगाएं। 
8. अब केक को फिनिशिंग देते हुए कीप में क्रीम डालकर केक को सजाएं। 
9. केक को 3 घंटे के लिए रैफ्रिजरेटर में रखें।
10. इसके ऊपर ओरियो बिस्कुट भी लगाएं। 
11. इसके बाद इसे काट कर सर्व करें। 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!