हक्का नूडल्स

Edited By ,Updated: 22 Oct, 2016 08:36 PM

बच्चों को नूडल्स बहुत पसंद होते हैं जब भी कहीं बाहर जाओ तो बच्चे नूडल्स खाने की जिद करते हैं। आप नूडल्स घर पर भी बना सकती है।

बच्चों को नूडल्स बहुत पसंद होते हैं जब भी कहीं बाहर जाओ तो बच्चे नूडल्स खाने की जिद करते हैं। आप नूडल्स घर पर भी बना सकती है। चलिए आज हम आपको बताते है कि कैसे बनाए जाते है हक्का नूडल्स। वैसे नूडल्स बनाने में इतनी मेहनत नहीं लगती।
 
सामग्री
 
- 1 पैकेट हक्का नूडल्स
- 1 कप हरे, पीले और लाल शिमला मिर्च(बारीक कटे हुए)
- 1 गाजर (पतले टुकड़ों में कटी हुई)
- 4-5 हरे प्याज (लम्बे स्लाइस में कटा हुए)
-  8-10 बीन्स (कटी हुई)
- 1 कप पत्ता गोभी (बारीक कटी हुई)
- 3-4 लहसुन (बारीक कटे हुए)
-  2 चम्मच सोया सॉस
-  तेल तलने के लिए
- 1 चम्मच वेनिगर
- 1 चम्मच चिली सॉस
- आधा चम्मच काली मिर्च पाऊडर
-  नमक स्वादानुसार
 
विधि
 
- सबसे पहले एक बड़े बरतन में करीब 2 लीटर पानी गरम करने के लिए रखें, जब पानी उबलने लग जाए तो इसमें हक्का नूडल्स, नमक और 2 चम्मच तेल डालिए।
 
- जब नूडल्स पूरी तरह से पक जाएं तो गैस बंद कर दें। नूडल्स को किसी छलनी में निकालकर ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें। पूरा पानी निकाल कर एक तरफ रख दें।
 
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें लहसुन और प्याज डालकर 1 मिनट तक भूनें फिर बाकी सारी कटी हुई सब्जियां मिलाकर करीब 2-3 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें।
 
- अब इसमें नूडल्स मिला दें। सोया सॉस, चिली सॉस , वेनेगर, नमक, काली मिर्च का पाऊडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
 
- 1-2 मिनट तक चलाते हुए भूनें फिर गैस बंद करके तुरंत ही गरमागरम हक्का नुडल्स टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!