Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jun, 2017 01:40 PM
कई लोग मीठा खाने के शौकीन होते है। वहीं, हलवा बहुत लोगों को पसंद होता है...
पंजाब केसरी(यम): कई लोग मीठा खाने के शौकीन होते है। वहीं, हलवा बहुत लोगों को पसंद होता है। आज हम आपको सेब का हलवा बनाने की रेसिपी बताएंगे। यह खाने में तो काफी टेस्टी होती ही हैं साथ में यह बड़ी आसानी से बनता है।
सामग्री
- 750 ग्राम सेब
- 1 1/2 टेबलस्पून घी
- 60 ग्राम चीनी
- 1/4 टीस्पून दालचीनी
- 1/4 टीस्पून इलायची
- 1/8 टीस्पून जायफल
- बादाम गार्निश के लिए
विधि
1. सबसे पहले सेब को अच्छे से धो लें और कद्दूकस करके बाउल में निकाल लें।
2. एक पैन में घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किए सेब डालकर 7-8 मिनट के लिए पकाएं।
3. अब इसमें चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें। फिर इसमें दालचीनी, चीनी और जायफल डालकर अच्छे से मिलाएं और 5 मिनट के लिए पकाएं।
4. पानी सूखने पर इसे आंच से हटा दें और बादाम के साथ गार्निश करके सर्व करें।
5. सेब का हलवा तैयार है। इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।