वजन कम करने के लिए बना कर खाएं एप्पल एंड वॉलनट सैलेड (pics)

Edited By ,Updated: 11 Mar, 2016 04:59 PM

eat to lose weight by making apple and walnut salad

आजकल हर कोई पतले होने के लिए अपना खाना-पीना तक छोड़ देते हैं। पर फिर भी पतले नही हो पाते और बीमार पड़ जाते हैं। इसलिए आज हम आपको...

आजकल हर कोई पतले होने के लिए अपना खाना-पीना तक छोड़ देते हैं। पर फिर भी पतले नही हो पाते और बीमार पड़ जाते हैं। इसलिए आज हम आपको पतले होने के लिए बिना चीज़ और क्रीम के पत्तेदार एप्पल एंड वॉलनट सैलेड बनाना सिखाएंगें।इसमें बहुत ही कम कैलोरी और फैट होती है। इसे खाने से आपका वजन बहुत ही कम समय में घटा सकता है। तो आइए जानते है इसे बनाने की विधि।

 

एप्पल एंड वॉलनट सैलेड को बनाने की सामग्री :-

 

- सेब 3-4 छोटे 

 

- अखरोट 1 कटोरा 

 

- तुलसी के पत्ते 15-20 

 

- लेट्स के पत्ते 15-20 

 

- कैस्टर शुगर 4-5 कप 

 

- काली मिर्च 

 

- करी पावडर 

 

- ऑलिव ऑइल 

 

- बलसामिक वेनिगर 2-3 चम्मच

 

सैलेड को बनाने की विधि :-

 

1. सैलेड को बनाने के लिए सबसे पहले सेब को अच्छे से साफ कर लें अौर फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

 

2.  अब एक पैन में सेब, बलसामिक वेनिगर अौर कैस्टर शुगर को मिला कर गरम करें। 

 

3. इसमें जब तक सेब सिरके और शुगर को अच्छी तरह से सोख ना लें इसे पकने दें। 

 

4. जब यह पक कर तैयार हो जाएं तो इसे ठंडा होने के लिए एक किनारे पर रख दें। 

 

5. इसके बाद में उसी पैन में अखरोट और शुगर को गरम कर के कैरामलाइज़ करें अौर ठंडा बोने के लिए रख दें।

 

6. अब एक कटोरे में बलसामिक वेनिगर, तुलसी की पत्तियां, नमक, मिर्च और ऑलिव ऑइल को मिक्स करके आधा चम्मच करी पावडर डाल दें।

 

7. मिक्स करने के बाद में ऊपर से कैरेमलाइज किए अखरोट तोड़ कर डालें अौर लाद को लेट्स के पत्तों पर रख कर सर्व करें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!