नाश्ते में खाएं चिल्ली चिकन पराठा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jul, 2017 12:54 PM

नाश्ते में कई लोग पराठा खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग आलू का पराठा खाते हैं तो कई पनीर का। क्या आपने कभी चिकन पराठा ट्राई किया है...

नाश्ते में कई लोग पराठा खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग आलू का पराठा खाते हैं तो कई पनीर का। क्या आपने कभी चिकन पराठा ट्राई किया है। अगर नहीं तो एक बार जरूर करें। इसे बनाना काफी आसान है। आज हम आपको चिल्ली चिकन पराठा बनाने की विधि बताएंगे। 

सामग्री
- 2 टेबलस्पून तेल
- 1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
- 50 ग्राम प्याज
- 70 ग्राम शिमला मिर्च
- 50 ग्राम टमाटर
- 1 टीस्पून लाल मिर्च
- 1 टीस्पून हल्दी
- 1 टेबलस्पून गरम मसाला
- 1 टीस्पून नमक
- 1 टीस्पून काली मिर्च
- 400 ग्राम चिकन(कटा हुआ)
- 2 टेबलस्पून धनिया

विधि
1. एक पैन में तेल गर्म करके अदरक-लहसुन के पेस्ट को भून लें। फिर इसमें प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें। 
2. अब इसमें शिमला मिर्च, टमाटर, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं। 
3. इसके बाद इसमें चिकन डालकर अच्छे से मिक्स करें। फिर इसमें धनिया डालकर दोबारा मिक्स करें। 
4. बाद में इसे आंच से हटाकर ठंडा होने के लिए रख दें। 

पराठा बनाने की विधि
1. थोड़ा-सा आटा लेकर इसे रोटी की तरह बेल लें। अब इसके ऊपर पकाया हुआ चिकन डालकर अच्छे से फैलाएं। फिर इसके ऊपर दूसरी रोटी रख दें और किनारों से बंद कर दें।
2. तवे को गर्म करके पराठे को अच्छे से पकाएं। पराठे के दोनो साइड तेल लगाकर हल्का ब्राउन होने तक पकाएं। 
3. चिल्ली चिकन पराठा तैयार है। इसे दही के साथ सर्व करें।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!