मिनटों में बनाएं साधारण मसाले से फ्राई किया हुअा लेमनग्रास चिली चिकन (pics)

Edited By ,Updated: 24 Feb, 2016 03:55 PM

lemngras chili chicken

अगर आप चिकन खाने के शौकीन हैं तो अाज हम आपको हल्के साधारण मसाले से फ्राई किया हुअा

अगर आप चिकन खाने के शौकीन हैं तो अाज हम आपको हल्के साधारण मसाले से फ्राई किया हुअा लेमनग्रास चिली चिकन बनाना सिखाएंगे। यह खाने में बहुत ही बेमिसाल होता है। इसे बनाने में सिर्फ 15 से 20 मिनट लगते है। इसे अाप सोस के साथ भी खा सकते है।

 

बनाने की सामग्री :- 

 

- फिश सॉस- ¼ कप 

 

- चीनी- 1½ चम्मच 

 

- लेमनग्रास सफेद हिस्सा, बारीक कटा- 2 

 

- लहसुन बारीक कटा- 4 

 

- लाल मिर्च बारीक कटी- 2 

 

- चिकन थाई छोटे टुकड़ों में कटा- 500 ग्राम 

 

- वेजिटेबल ऑइल-¼ कप 

 

- नारियल का दूध- 1 कप 

 

- प्याज, चौकोर टुकड़ों में कटी- ½ 

 

- धनिया- 3 गुच्छे

 

लेमनग्रास चिली चिकन बनाने की विधि :- 

 

1. सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें फिश सॉस और चीनी को मिलाएं।

 

2. इसके बाद में इसमें लेमनग्रास, आधी कटी लहसुन, आधी मिर्च और सारा चिकन पीस मिक्स कर दें।

 

3. अब चिकन को इसमें डाल कर इस मिश्रण से अच्छी तरह से कोट कर दें अौर  मैरीनेट होने के लिए 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

 

4. एक पैन लेकर उसमें तेल डालकर गरम करने के लिए अांच पर रख दें।

 

5. इस तेल में लेमनग्रास, लहसुन और मिर्च डाल कर हल्का भूरा होने तक पकाते रहें।

 

6. अब मसाला भूरा होने के बाद में तेल में चिकन डाल कर 2 मिनट तक दोनों साइड पकाएं। 

 

7. दोनों साइड पकाने के बाद में उसमें नारियल दूध और कटी प्याज डाल कर कवर कर के मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।

 

8. इसे पकाने के बाद जब सॉस आधी रह जाए तो से किसी कटोरे में पलट दें और हरी धनिया काट कर सजाएं और सबको सर्व करें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!