Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jul, 2017 03:11 PM
खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन करता है। ऐसे में अगर घर पर ही कम समय में कुछ मीठा...
पंजाब केसरी(यम)- खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन करता है। ऐसे में अगर घर पर ही कम समय में कुछ मीठा बनाया जाए तो मजा और भी बढ़ जाता है। आज हम आपको आसानी से कम समय में मैंगो फिरनी बनाने का तरीका बता रहे हैं।
सामग्री
- पानी
- 750 मि.ली दूध
- 50 ग्राम चीनी
- 50 ग्राम इलायची पाउडर
- 1 टीस्पून गुलाब जल
- 1/2 बादाम
- 1/2 पिस्ता
- 300 ग्राम आम की प्यूरी
- गार्निश के लिए बादाम
विधि
1. सबसे पहले चावल को पानी में 30 मिनट के लिए भिगो कर रख दें।
2. इसके बाद चावल से पानी निकाल कर सूखा लें और इसे मिक्सी में दरदरा पीस लें।
3. अब एक कडाही में दूध, चावल और चीनी डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें। दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं।
4. इसमें अब इलायची पाउडर,गुलाब जल,बादाम और पिस्ता डालकर मिक्स कर लें।
5. जब फिरनी बन गाढ़ी हो जाए तो इसमें आम की प्यूरी डाल कर अच्छे से मिला लें।
6. इसे बादाम से गार्निश करके सर्व करें।