Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Aug, 2017 11:59 AM
सुबह नाश्ते में कुछ लोग पराठा खाना पसंद करते हैं। आप चाहें तो मिस्सी रोटी भी ट्राई कर सकते है...
सुबह नाश्ते में कुछ लोग पराठा खाना पसंद करते हैं। आप चाहें तो मिस्सी रोटी भी ट्राई कर सकते है। यह दही के साथ बहुत टेस्टी लगती है। आप हम आपको इसकी रेसिपी बताएंगे।
सामग्री
- 140 ग्राम आटा
- 70 ग्राम बेसन
- 150 ग्राम प्याज
- 1 टेबलस्पून पुदीना
- 1 टेबलस्पून धनिया
- 1 टीस्पून नमक
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च
- 1/4 टीस्पून अजवाइन
- 1/2 टीस्पून जीरा
- 1 टेबलस्पून घी
- 400 मि.ली पानी
विधि
1. एक बाउल में आटा, बेसन, प्याज, पुदीना, धनिया, नमक, लाल मिर्च, अजवाइन, जीरा, घी और पानी डालकर अच्छे से मिलाएं और गूंथ लें। इसे 10 मिनट के लिए एेसे ही रहने दें।
2. अब थोड़ा-सा आटा लें और मीडियम साइज बॉल की तरह बना लें और फिर बेलें।
3. इसके बाद तवे को गर्म करके रोटी को मध्यम आंच पर से सेकें। बाद में इसे पलटें और थोड़ा-सा घी लगाकर पकाएं।
4. एेसे ही रोटी को दूसरी साइड से पकाएं। मिस्सी रोटी रोटी को अच्छे से पकाएं।
5. मिस्सी रोटी तैयार है। इसपर बटर लगाकर सर्व करें।