बच्चों को स्ट्रीट फूड में बना कर खिलाएं वड़ा पाव (pics)

Edited By ,Updated: 21 Mar, 2016 03:13 PM

vada pav

अाज हम अापको रेसिपी में वड़ा पाव बनाने की विधि बताएगें। यह मुम्बई का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। इसे अाप घर पर बहुत ही...

अाज हम अापको रेसिपी में वड़ा पाव बनाने की विधि बताएगें। यह मुम्बई का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। इसे अाप घर पर बहुत ही कम समय में बना सकते है। इसमें मसालेदार आलू भर कर बेसन के घोल में तलने के बाद मसालेदार लहसुन की चटनी के साथ खाया जाता है। तो अाइए जानते है इसे बनाने की विधि।

 

वड़ा पाव बनाने की सामग्री :- 

 

- आलू उबले व मैश किए 2

 

- हलदी 1/4 छोटा चम्मच 

 

- राई 1/4 छोटा चम्मच 

 

- करीपत्ते 3-4 

 

- अदरक कद्दूकस किया हुआ 1/4 छोटा चम्मच 

 

- बेसन 1 कप 

 

- लालमिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच 

 

- प्याज बारीक कटा हुआ 1

 

- पाव मिंट चटनी

 

- इमली चटनी  

 

- तेल जरूरत अनुसार

 

- नमक स्वादानुसार

 

वड़ा पाव बनाने की विधि :- 

 

1. वड़ा पाव बनाने के लिए सबसे पहले एक बरर्तन लें अौर उसमें तेल गर्म करें।

 

2. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें अदरक, लहसुन, राई, करीपत्ते और प्याज डाल दें।

 

3. इसके बाद इसमें आलू डालें।

 

4. आलू डालने के बाद में हल्दी, नमक व लाल मिर्च मिला कर मिश्रण को मिक्स कर लें।

 

5. इसके बाज एक और बर्तन लेकर उसमें बेसन, पानी, नमक, हलदी और मिर्च पाउडर डाल कर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।

 

6. अब इस मिश्रण को बराबर बॉल्स बना लें और इस घोल में फ्राई कर लें।

 

7. फ्राई करने के बाद में इसे निकाल कर पान में आलू बौल्स को दबा के रख कर इमली चटनी और पुदीना चटनी के साथ सबको सर्व कर दें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!