Edited By ,Updated: 31 Mar, 2015 01:20 PM
उत्तरप्रदेश के कानपुर में एक युवती को फेसबुक पर ही धोखा मिला।
कानपुर: उत्तरप्रदेश के कानपुर में एक युवती को फेसबुक पर ही धोखा मिला। जानकारी अनुसार फेसबुक के जरिए युवती की दोस्ती राज गुप्ता से हो हुई। दोनों में काफी दिन से चैटिंग चल रही थी। बातों ही बातों में उनके बीच शादी की बातें होने लगी।
एक दिन राज गुप्ता युवती को शादी का झांसा देकर उसे कार से मुंबई ले गया। युवती का आरोप है कि राज गुप्ता ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। राज और उसकी मदद करने वाले साथियों के चंगुल से छुटकर वह घर पहुंची और परिवार वालों को सारी आपबीती सुनाई।
युवती की मां ने राज गुप्ता, राजेश, निलेश शर्मा, अनिल शर्मा, राजेश मिश्र, सोनू, ड्राइवर और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच जारी है।