Edited By ,Updated: 22 Jul, 2015 03:41 PM
तमिलनाडु के मदुरई में एक आदमी ने चलती बस में नाबालिग बच्ची को मंगलसूत्र बांधने की कोशिश की। इस अपराध के आरोप में शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नई दिल्ली: तमिलनाडु के मदुरई में एक आदमी ने चलती बस में नाबालिग बच्ची को मंगलसूत्र बांधने की कोशिश की। इस अपराध के आरोप में शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कल्लानई (33) नाम का एक सेल्समैन टैसमैक नामक शराब की दुकान पर काम करता है। वह लड़की को स्कूल जाते समय उस पर फब्तियां कसा करता था। हद तो तब हो गई जब उसने लड़की से शादी करने के इरादे से उसे चलती बस में ही मंगलसूत्र पहनाने और सिंदूर लगाने की कोशिश की।
वह लड़की के पीछे बस में चढ़ गया। जब बस कुछ दूर पहुंची, तो वह सीट से उठा और लड़की के गले में मंगलसूत्र पहनाने की कोशिश करने लगा। लड़की ने उसके इस नापाक इरादे को पहले ही भांप लिया और उसकी हरकत नाकाम कर दिया। इतना ही नहीं लड़की ने उसकी जूते से पिटाई भी की। लड़की को पीटता देख बस में सवार अन्य यात्रियों ने भी युवक की जमकर धुनाई की। इसके बाद शख्स को महिला पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया।