मोह बन्धन से बचना होगा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 May, 2018 01:23 PM

must stay away from temptation

इक क्षण न व्यर्थ गवाओ कुछ करना होगा इक बार नहीं सौ बार अंतः युद्ध करना...

इक क्षण न व्यर्थ गवाओ
कुछ करना होगा
इक बार नहीं सौ बार
अंतः युद्ध करना होगा।
इक .....

 

विचलित होंगी भावनाएँ
कभी टूटेगी मन-आशाए
न हो सुगम ये पथ
तो भी हमें चलना होगा
इक क्षण ....

.

मन भाव-कुभाव में गुंथा हुआ
मन मोह-जाल में फँसा हुआ
इन कामनाओं पर स्वयं
नियंत्रण करना होगा
इक क्षण ....

 

वस्त्रों को देखा मन को नहीं
सच कहा ये पुत्री तेरी नहीं
इक पुत्री को पर-पिता की
कुदृष्टि से बचना होगा
इक क्षण ....

 

क्या वेद-ग्रंथों को जान लिया
क्या रामायण-गीता ज्ञान लिया
माया में रहकर
मोह पाश से बचना होगा
इक क्षण ....

 

डॉ कीर्ति पाण्डेय


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!