Edited By ,Updated: 23 Nov, 2015 03:02 PM
अमेरिका में एक बच्चे का वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह बच्चा सिर्फ डेढ़ साल का है और अंग्रेजी के 300 से ज्यादा वर्डस और 50 तक की गिनती फटाफट पढ़ सकता है।
शर्लेट: अमेरिका में एक बच्चे का वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह बच्चा सिर्फ डेढ़ साल का है और अंग्रेजी के 300 से ज्यादा वर्डस और 50 तक की गिनती फटाफट पढ़ सकता है।
कैरोलिना में रहने वाली ला टोया व्हाइटसाइट का 19 महीने का बेटा कार्टर 300 से ज्यादा अंग्रेजी के शब्दों को न केवल पहचानता है, बल्कि उन्हें पढ़ता भी है। कार्टर की मां ने उसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किए हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि कार्टर के हाथ में कुछ प्लेकार्ड हैं, जिनमें लिखे शब्दों को वह बिना किसी गलती के और बिना रुके पढ़ रहा है।
ला टोया ने बताया कि जब उनका बेटा सिर्फ 12 महीने का था तब से वह चीजों को पहचानकर उनके नाम लेने लगा था। उसकी प्रतिभा को देखते हुए ला टोया ने उसे खिलौने के साथ-साथ अंग्रेजी में लिखे कुछ शब्द प्लेकार्ड के जरिए देना शुरू किए, जिसे एक बार बताने पर ही वह पहचान करने लगा। वह अंग्रेजी के अक्षर 'ए' से लेकर 'जेड' तक पहचानता है। इसके अलावा वह 50 तक की गिनती भी बिना रुके बोल लेता है।
कार्टर इतना ही नहीं बल्कि वह अपनी मां के साथ जब भी आउटिंग पर जाता है तो रास्ते में आने वाले सभी साइनबोर्ड और दुकानों को अच्छी तरह से पहचान लेता है। मनोचिकित्सकों के मुताबिक सामान्य तौर पर बच्चे 18 महीने की उम्र तक सिर्फ छह शब्द ही बोल पाते हैं।
जबकि शब्दों का सही उच्चारण तीन साल और एक पूरा वाक्य 5 वर्ष की उम्र तक ही पढ़ पाते हैं। लेकिन कार्टर का दिमाग सिर्फ डेढ़ साल की उम्र में ही इतना शार्प है कि वह अभी से हर किसी चीज को अपने दिमाग में पूरी तरह फिट कर लेता है।