अमरीका के ह्यूस्टन में बाढ़ में 6 लोगों की मौत (Watch pics)

Edited By ,Updated: 19 Apr, 2016 02:05 PM

usa houston sunita singh flooding

यहां अचानक आई भारी बाढ़ में भारतीय मूल की एक अमरीका महिला समेत कम से कम छह लोग मारे गए।

ह्यूस्टन: यहां अचानक आई भारी बाढ़ में भारतीय मूल की एक अमरीका महिला समेत कम से कम छह लोग मारे गए। इस बाढ़ में कई इलाके और प्रांतों को जोडऩे वाले राजमार्ग जलमग्न हो गए जिसके कारण स्कूलों को बंद करना पड़ा।  बेकटेल आयल एंड गैस में वरिष्ठ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर 47 वर्षीय सुनीता सिंह अपनी कार में मृत पाई गईं। जिस समय अचानक बाढ़ आई ,वह कल अपने दतर जा रही थीं। 
 
एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि जब वह महिला एवं अन्य लोग अपने काम पर जा रहे थे तो महिला बाढ़ के पानी में फंस गई। सुनीता के परिवार में उनका पति और एक 15 साल का बेटा है।  उसके पति राजीव सिंह ने कहा कि सुनीता ने सुबह करीब 6:50 बजे फोन किया और कहा कि वह संकट में है। उसने सोचा कि उसे तत्काल मदद मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उसे बाद में उसकी कार में मृत पाया गया।  
 
इस बाढ़ में एक व्यक्ति को एन. बेल्टवे 8 सड़क पर डूबी 18-व्हीलर कैब में मृत पाया गया, जबकि दो अन्य व्यक्तियों को अलग-अलग वाहनों में मृत पाया गया। वालर काउंटी में रायल आईएसडी के 56 वर्षीय अध्यापक को एडम्स फ्लैट रोड पर पानी में डूबे एक वाहन में मरा पाया गया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!