शार्क को जिंदा निगल गई सील, देंखें तस्वीरें

Edited By ,Updated: 05 Nov, 2015 12:48 PM

usa newport beach sharks seals

अमेरिकी प्रांत कैलिफोर्निया के न्यूपोर्ट बीच पर हैरान कर देने वाली घटना को देखने को मिला जहां एक सील छोटी शार्क को जिंदा निगल गई।

लंदन: अमेरिकी प्रांत कैलिफोर्निया के न्यूपोर्ट बीच पर हैरान कर देने वाली घटना को देखने को मिला जहां एक सील छोटी शार्क को जिंदा निगल गई। जानकारी मुताबिक एक छोटी शार्क शिकार की तलाश में भटक रही थी, तभी उसे सील नजर आ गई। ऐसे में उसने सील पर अटैक कर दिया, लेकिन दांव उलटा पड़ गया और वह खुद शिकार बन गई। 
 
सील ने शार्क को अपने जबड़े में फंसा लिया और तब तक पकड़े रखा, जब तक कि वह शांत नहीं हुई। इसके बाद सील ने उसे निगल लिया। हालांकि, शार्क काफी छोटी थी, लेकिन सील ने बड़ी खतरनाक तरीके से उसे शिकार बना लिया। यह सारी घटना की तस्वीरें युवा फोटोग्राफर स्लैटर मूरे ने अपने कैमरे में कैद कर ली। 
 
मूरे ने बताया कि इस तरह की घटना उन्होंने अपने जीवन में पहली बार देखी थी। उन्होंने बताया कि मेरे साथ बोट पर सवार सभी लोग इस घटना को देखकर हैरान थे। 
 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!