‘दाढ़ी’ वालों पर ज्यादा फिदा होती हैं लड़कियां

Edited By ,Updated: 25 Jan, 2020 04:59 AM

girls are more attracted to  beards

लोग आकर्षक दिखने के लिए शेविंग करते हैं पर आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि लड़कियां चिकने चेहरों की बजाय दाढ़ी वालों को ज्यादा पसंद करती हैं। अब आप समझ गए होंगे कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, रवीन्द्र जडेजा, के.एल.राहुल से लेकर बॉलीवुड में इन...

लोग आकर्षक दिखने के लिए शेविंग करते हैं पर आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि लड़कियां चिकने चेहरों की बजाय दाढ़ी वालों को ज्यादा पसंद करती हैं। अब आप समझ गए होंगे कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, रवीन्द्र जडेजा, के.एल.राहुल से लेकर बॉलीवुड में इन दिनों कई सितारे दाढ़ी में नजर क्यों आ रहे हैं। 

फैशन के इस दौर में पुरुषों के लिए यह एक खुशखबरी है। एक नई रिसर्च के मुताबिक चेहरे पर दाढ़ी रखने वाले मर्दों से महिलाएं ज्यादा आकर्षित होती हैं। शोधकत्र्ताओं का कहना है कि दाढ़ी रखने वाले मर्द शारीरिक और सामाजिक तौर पर ज्यादा प्रभावी लगते हैं, शायद इसी वजह से महिलाएं उनसे ज्यादा आकर्षित होती हैं। रिसर्च में दाढ़ी वाले मर्दों में दिलचस्पी न दिखाने वाली महिलाओं की मानसिकता पर भी खुलासा किया गया है। दरअसल, कुछ महिलाएं बालों में जूं या बैक्टीरिया के डर से दाढ़ी वाले पुरुषों को पसंद नहीं करती हैं। रिसर्च के अनुसार क्लीनशेव करने वाले मर्दों को पसंद करने वाली ये महिलाएं जूं व बैक्टीरिया से भयभीत पाई गईं और इसी वजह से इनकी दाढ़ी वाले मर्दों में कोई दिलचस्पी नहीं थी। बता दें कि यह शोध अमरीका की करीब 1,000 महिलाओं पर किया गया था, जिसमें उनसे पार्टनर के चेहरे पर दाढ़ी को लेकर कुछ सवाल भी किए गए थे। 

ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के शोधकत्र्ताओं ने इस रिसर्च में 18 से 70 साल की कुल 919 महिलाओं को शामिल किया था और इसके बाद उन्हें अलग-अलग पुरुषों की 30 तस्वीरें दी थीं। इनमें पूरी दाढ़ी या बिना दाढ़ी वाले लोगों की तस्वीरें थीं। साथ ही फोटोशॉप के जरिए कुछ पुरुषों के चेहरों को सॉफ्ट दिखाने की कोशिश की गई तो कुछ को ज्यादा मर्दाना दिखाया गया था। तस्वीरों में नजर आने वाले चेहरों को मर्दाना रूप देने के लिए भौंहों को उभारा गया। चौड़ा जबड़ा, गहरी आंखें और गालों में भी फोटोशॉप के जरिए कुछ बदलाव किए गए थे। प्रतिभागी महिलाओं को ये तस्वीरें देखने के बाद आकर्षण के लिए लम्बी या कम समय की रिलेशनशिप के आधार पर शून्य से लेकर 100 तक रेटिंग देनी थी। 

इसके बाद परिणाम में सामने आया कि ज्यादातर महिलाओं ने दाढ़ी रखने वाले मर्दों को ज्यादा रेटिंग दी है। दाढ़ी रखने वाले पुरुषों की तस्वीरों को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। साथ ही मर्दाना चेहरों की रूपरेखा को सौम्य चेहरों की तुलना में ज्यादा पसंद किया गया। इसके बाद प्रमुख शोधकत्र्ता टेसा क्लार्कसन ने इसके पीछे के कारणों के बारे में भी बताया। टेसा क्लार्कसन ने कहा, ‘‘मर्दाना चेहरे शारीरिक रूप से मजबूत और सामाजिक रूप से ज्यादा प्रभावशाली नजर आते हैं। दूसरा, चौड़ा जबड़ा चेहरे के कम आकर्षक हिस्सों को छिपा देता है लेकिन जिन महिलाओं में बैक्टीरिया या गंदगी को लेकर ज्यादा डर होता है, वे दाढ़ी रखने वाले मर्दों को पसंद नहीं करती हैं।’’     

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!