नागालैंड में सहयोगी दल व भाजपा की सरकार पर राज्यपाल ने उठाए कई सवाल

Edited By ,Updated: 27 Jun, 2020 02:16 AM

governor raises many questions on the govt of allies and bjp in nagaland

भारत का उत्तर-पूर्वी राज्य नागालैंड देश के सबसे छोटे राज्यों में से एक है। यह एक संवेदनशील राज्य है। यहां नैशनलिस्ट डैमोक्रेटिक प्रोग्रैसिव पार्टी की सरकार में भाजपा मुख्य भागीदार है व ‘नेफियू रियो’ मुख्यमंत्री हैं। डेढ़ दशक से यहां ङ्क्षहसा घट जाने...

भारत का उत्तर-पूर्वी राज्य नागालैंड देश के सबसे छोटे राज्यों में से एक है। यह एक संवेदनशील राज्य है। यहां नैशनलिस्ट डैमोक्रेटिक प्रोग्रैसिव पार्टी की सरकार में भाजपा मुख्य भागीदार है व ‘नेफियू रियो’ मुख्यमंत्री हैं। डेढ़ दशक से यहां हिंसा घट जाने से यह पूर्वोत्तर में सबसे तेज गति से विकसित हो रहा राज्य बन गया है परंतु अब स्थिति बदल रही है। 

राज्यपाल आर.एन. रवि ने मुख्यमंत्री ‘नेफियू रियो’ को एक पत्र में लिखा है कि : ‘‘यहां कानून-व्यवस्था पूर्णत: धराशायी हो गई है। सशस्त्र गुंडा गिरोह प्रतिदिन देश की अखंडता व स्वायत्तता को चुनौती दे रहे हैं और कानून-व्यवस्था लागू करने वाली मशीनरी हाथ पर हाथ धरे बैठी है।’’ ‘‘आधा दर्जन से अधिक सक्रिय गिरोह खुलेआम अपनी ‘तथाकथित सरकार’ चला रहे हैं जिन्हें सरकार तथा राज्य में कानून व्यवस्था लागू करने के लिए जिम्मेदार मशीनरी द्वारा कतई नहीं रोका जा रहा।’’ ‘‘सशस्त्र उपद्रवी गिरोह राज्य में बाहर से आने वाली प्रत्येक वस्तु की बिक्री के लिए अपने डीलर नियुक्त कर रहे हैं और वस्तुओं पर अपनी तरफ से मनमाने टैक्स लगा रहे हैं। बंदूक की नोक पर जब्री वसूली के चलते ट्रक आप्रेटरों की लागत 200 प्रतिशत बढ़ गई है।’’ 

‘‘विकास के लिए निर्धारित सरकारी कोष की तीव्र गति से चोरी के चलते शिक्षा, सड़क संपर्क और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सशस्त्र गिरोहों को विभिन्न परियोजनाओं की लागत का 5 से 7 प्रतिशत हिस्सा न देने के चलते अनेक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं ठप्प पड़ी हैं।’’‘‘सशस्त्र गुंडा गिरोह परियोजनाओं पर तैनात इंजीनियरों का अपहरण कर रहे हैं और कंस्ट्रक्शन कम्पनियों के अधिकारियों को दीमापुर स्थित अपने कार्यालयों में बुलाकर उनसे लेन-देन की रकम तय करते हैं। कई बार ऐसी अवैध गतिविधियां चीफ सैक्रेटरी, होम कमिश्नर तथा डी.जी.पी. जैसे राज्य सरकार के सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में होती हैं। 

‘‘अपराधियों का हौसला इतना बढ़ चुका है कि वे बंदूक की नोक पर वन अधिकारियों के परिवार के सदस्यों का अपहरण कर ले जाते हैं। ये सारी गतिविधियां कानून व्यवस्था लागू करने वाली मशीनरी द्वारा कोई प्रतिरोध न करने के कारण हो रही हैं और इस बारे पूछने पर संबंधित अधिकारी जवाब देते हैं कि उन्हें ऊपर से ऐसा ही आदेश है।’’ नागालैंड जैसे संवेदनशील राज्य की स्थिति पर राज्यपाल आर.एन. रवि की उक्त कटु टिप्पणी से स्पष्टï है कि वहां स्थिति कितनी खराब होगी। विशेष रूप से उस स्थिति में जबकि राज्य में भाजपा के गठबंधन वाली सरकार है। अत: भाजपा नेतृत्व को इस मामले में हस्तक्षेप करके राज्य से गुंडा तत्वों का सफाया करने के कठोर उपाय करने चाहिएं ताकि देश और इस सीमांत राज्य की एकता और अखंडता पर आंच न आए।—विजय कुमार 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!