‘यह है भारत देश हमारा’

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Mar, 2018 01:22 AM

this is india country ours

हमारी हजारों वर्ष पुरानी उन्नत सभ्यता और संस्कृति पर जितना भी गर्व किया जाए, कम है। इसी कारण प्राचीनकाल में मार्गदर्शन लेने के लिए समस्त विश्व से आम और खास लोग भारत आते रहे हैं लेकिन अब हमारे उच्च आदर्श और संस्कार कहीं लुप्त होते जा रहे हैं और देश...

हमारी हजारों वर्ष पुरानी उन्नत सभ्यता और संस्कृति पर जितना भी गर्व किया जाए, कम है। इसी कारण प्राचीनकाल में मार्गदर्शन लेने के लिए समस्त विश्व से आम और खास लोग भारत आते रहे हैं लेकिन अब हमारे उच्च आदर्श और संस्कार कहीं लुप्त होते जा रहे हैं और देश नैतिक पतन की ओर बढ़ रहा है जो निम्र चंद ताजा उदाहरणों से स्पष्ट है: 

10 फरवरी को बिहार के सासाराम में एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में अपनी बहू से बलात्कार करने पर उसके बेटे ने उसकी हत्या कर दी। 12 फरवरी को नवी मुम्बई में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से हुए झगड़े के बाद उसके सिर पर चक्की का पत्थर मार कर उसे मार डाला। 13 फरवरी को मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले के बिजौरी गांव में एक बेटे ने अपनी मां पर मिट्टी का तेल छिड़क कर उसे जला कर मार डाला क्योंकि उसे भोजन देने में मां ने थोड़ी देर कर दी थी। 16 फरवरी को पालघर के सफाले गांव में एक 45 वर्षीय व्यक्ति को अपनी 8 वर्षीय बेटी से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

19 फरवरी को यू.पी. के बलरामपुर में बेटे के चाहवान एक युवक को अपनी बेटी के जन्म पर इतना गुस्सा आया कि एक महीने की बेटी की हत्या करने के बाद उसने अपनी पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर दी। 20 फरवरी को मुम्बई में टी.वी. देखने से रोकने पर नाराज छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को चाकू घोंप कर गंभीर घायल कर दिया। 21 फरवरी को कर्नाटक के मैसूरू जिले के गोलाना बिदू गांव में एक माता-पिता ने दूसरी जाति के लड़के से प्यार करने के कारण अपनी 20 वर्षीय बेटी को जहर देकर मारने के बाद उसका शव भी जला दिया। 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश में बस्ती के सोनहा में एक युवक ने अपने पिता का गला तेजधार हथियार से काट दिया, उसकी चीखें दबाने के लिए टी.वी. की आवाज तेज कर दी और फिर उसे घर में बंद करके भाग गया। 

26 फरवरी को नई दिल्ली के कालीबाड़ी इलाके में घर का कलह-क्लेश दूर करने के लिए तांत्रिक की सलाह पर एक महिला ने अपने पति को जहर दे दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। 26 फरवरी को अमृतसर के निकट छहर्टा में नशेड़ी ससुर बहू के कमरे में घुस कर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा जिसके विरुद्ध बहू ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। 27 फरवरी को फगवाड़ा की परमार कालोनी में एक कलियुगी पिता ने अपनी 6 वर्षीय बेटी से बलात्कार कर डाला। 

01 मार्च को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से तनावपूर्ण संबंधों के चलते अपने 10 वर्षीय बेटे को मार डाला। 01 मार्च को नई दिल्ली में एक व्यक्ति ने सम्पत्ति विवाद के चलते अपनी मां की हत्या करने के बाद लाश जंगल में ले जाकर जला दी। 02 मार्च को कपूरथला के तलवंडी चौधरियां में एक महिला ने भेद खुल जाने के डर से अपने प्रेमी से मिल कर अपना 4 वर्षीय बेटा मार डाला। 03 मार्च को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक व्यक्ति द्वारा अपनी बहू से दो बार बलात्कार करने पर कुपित बहू और बेटे ने लाठी से पीट-पीट कर उसकी जीवन लीला समाप्त कर दी। 

03 मार्च को उड़ीसा में जाजपुर जिले में एक 26 वर्षीय महिला ने पति से झगड़े के बाद अपनी 3 वर्षीय बेटी को तालाब में डुबोकर मार डाला। 03 मार्च को हरियाणा के मंडी आदमपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद उसकी तेजधार हथियार से हत्या कर दी। 04 मार्च को दिल्ली के स्वरूप नगर में एक महिला द्वारा अपनी ननद को बार-बार उसकी शादी न होने का ताना देने पर आक्रोषित युवती ने भाभी को जबरदस्ती फिनायल पिलाने के बाद गला घोंट कर मार डाला। 

04 मार्च को मोगा शहर में एक 12 वर्षीय बच्ची से उसका पिता नशे की हालत में 3 बार बलात्कार करने के बाद फरार हो गया। यह नैतिक पतन तथा गिरावट अत्यंत खेदजनक है और हालात की मांग है कि आज हमारी धामिक और सामाजिक संस्थाएं ऐसी घटनाओं की गहराई में जाकर जन समुदाय को शिक्षित करें ताकि हम अपने प्राचीन गौरव और उच्च आदर्शों को प्राप्त कर सकें।—विजय कुमार

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!