2022 Mercedes EQS को भारत  में किया जाएगा लोकली असेंबल, जानिए कब होने जा रही है लॉन्च

Edited By Piyush Sharma,Updated: 13 Jan, 2022 12:58 PM

2022 mercedes eqs will be locally assembled in india

लग्ज़री कारों के शौकीन लोगों के लिए यह खबर काफी फायदेमंद साबित होने वाली है। क्योंकि जर्मन की जानी मानी लग्ज़री वाहन निर्माता इस साल अपने 10 नए मॉडल्स लॉन्च करने जा रही है। जिसकी शुरूआत मर्सिडीज़ EQS की लॉन्चिंग  के साथ की जाएगी, और आपको बता दें कि...

ऑटो डेस्क: लग्ज़री कारों के शौकीन लोगों के लिए यह खबर काफी फायदेमंद साबित होने वाली है। क्योंकि जर्मन की जानी मानी लग्ज़री वाहन निर्माता इस साल अपने 10 नए मॉडल्स लॉन्च करने जा रही है। जिसकी शुरूआत मर्सिडीज़ EQS की लॉन्चिंग  के साथ की जाएगी, और आपको बता दें कि इस ईवी को भारत में लोकली असेंबल किया जाएगा। इसी के साथ आइए जानते हैं कि मर्सिडीज EQS क्या है? और भारत में इसे क्यों असेंबल किया जा रहा है। 

मर्सिडीज EQS क्या है?

आपको बता दें कि EQS, ब्रांड की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक लक्ज़री लिमोसिन और पहली 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' ईवी है,जो ईवीए प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी। इसके अवाला फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि इंडिया में इस ईवी के कौन से एडिशन को लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि ग्लोबली यह  EQS सेडान 2 ट्रिम्स में अवेलेबल है। लॉन्च होने के बाद EQS का मुकाबला Porsche Taycan और Audi e-tron GT से होगा।

PunjabKesari

 भारत में किया जाएगा असेंबल -

कंपनी ने इस बात की पुष्टि तो अभी की, कि कौन से एडिशन को भारत में पेश किया जाएगा, पर इस बात का खुलासा अवश्य किया है EQS को भारत में ही लोकली असेंबल किया जाएगा, ताकि इसकी कीमत को नियंत्रण में रखा जा सके।  इसी के साथ मर्सिडीज इलेक्ट्रिक वाहनों को लोकली असेंबल करने वाला पहला लक्जरी ब्रांड भी बन गया है।

आपको बता दें कि EQS 2022 में भारत में लॉन्च किए गए 10 नए मर्सिडीज मॉडल में से एक होगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!