भारत में लॉन्च हुआ B2B इलेक्ट्रिक स्कूटर Odysse Trot,  99,999 रुपये है कीमत

Edited By Parminder Kaur,Updated: 07 Feb, 2023 01:53 PM

b2b electric scooter odysse trot launched in india

मुंबई की नई स्टार्टअप कंपनी Odysse Electric ने अपने नए B2B इलेक्ट्रिक स्कूटर Odysse Trot को भारतीय बाजार में उतार दिया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 99,999 रुपये है। ये एक मजबूत हेवी-ड्यूटी स्कूटर है। ये 250 किलो तक का वजन उठा सकता है। इस स्कूटर...

ऑटो डेस्क. मुंबई की नई स्टार्टअप कंपनी Odysse Electric ने अपने नए B2B इलेक्ट्रिक स्कूटर Odysse Trot को भारतीय बाजार में उतार दिया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 99,999 रुपये है। ये एक मजबूत हेवी-ड्यूटी स्कूटर है। ये 250 किलो तक का वजन उठा सकता है। इस स्कूटर को 2,000 रुपये में बुक किया जा सकता है। 


पावरट्रेन

PunjabKesari
Odysse Trot इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250 Watt इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 25 kmph की स्पीड प्रदान कर सकती है। इसमें 60V 32Ah वाटरप्रूफ डिटैचेबल बैटरी दी गई है। एक बार चार्ज करने पर 75 किमी  की रेंज तक चलाया जा सकता है। इसे 2 घंटे में 60% और लगभग 4 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने इसकी बैटरी पर 3 साल की वारंटी और इंजन पर 1 साल की वारंटी दे रही है।


फीचर्स

PunjabKesari
Odysse Trot इलेक्ट्रिक स्कूटर में ट्रॉट स्मार्ट बीएमएस, आईओटी ट्रैकिंग डिवाइस, एलईडी ओडोमीटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर चार कलर ब्लैक,रेड, येलो और मैरून में उपलब्ध है। इसे ओडिसी के डीलर्स और स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।


Odysse इलेक्ट्रिक व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ नेमिन वोरा का कहना है कि "हमारे नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Odysse TROT के साथ हमारा टारगेट भारत में व्यवसायिक कार्यों जैसे कि डिलीवरी आदि को फुल इलेक्ट्रिक करना है। बी2बी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में हमारी एंट्री के साथ यह अपने सेगमेंट में एक ऐसा स्कूटर है जो मार्केट में हलचल मचाने के लिए तैयार है। हम TROT जैसे शानदार व्हीकल को लाकर और इस सेगमेंट में नए बैंचमार्क लाते हुए ग्रोथ प्रदान करना चाहते हैं।" 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!