Edited By Radhika,Updated: 22 Nov, 2022 04:21 PM
BMW 10 दिसंबर को भारत में सभी नई एक्सएम एसयूवी लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसी के साथ कार निर्माता अपडेटेड X7 और M340i एक्सड्राइव भी लॉन्च करेगी। BMW XM, M1 के बाद दूसरा बीस्पोक M मॉडल है।
ऑटो डेस्क: BMW 10 दिसंबर को भारत में सभी नई एक्सएम एसयूवी लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसी के साथ कार निर्माता अपडेटेड X7 और M340i एक्सड्राइव भी लॉन्च करेगी। BMW XM, M1 के बाद दूसरा बीस्पोक M मॉडल है। इस एसयूवी में 4.4-लीटर वी 8 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 644 bhp की पावर और 800 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबाक्स के साथ जोड़ा गया। इसके अलावा XM को 25.7 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है।
कंपनी ने अपडेटेड BMW X7 को इस साल अप्रैल में ग्लोबल लेवल पर अनवील किया था।BMW X7 के एक्सटीरियर में सप्लिट हैडलैप्स दिए गए हैं। वही इंटीरियर में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम कर्व्ड डिस्प्ले हाउसिंग को शामिल किया गया है।
नए लॉन्च होने वाले X7 फेसलिफ्ट को लेकर अनुमान है कि इसे K 6-सिलेंडर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नीक के पेश किया जा सकता है। ट्रांसमिशन के लिए दोनों इंजनों को 8-स्पीड ऑटोमैटिक और एक्सड्राइव AWD सिस्टम के साथ जोड़ा जाएगा।