Edited By Radhika,Updated: 11 Jun, 2026 12:22 PM

kia जून में अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने Carnival और Carens Clavis पर 1.5 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऐलान किया है। मॉडल के आधार पर, खरीदार एक्सचेंज, स्क्रैपेज, लॉयल्टी और कॉर्पोरेट ऑफ़र का फ़ायदा उठा सकते हैं, जबकि कुछ चुनिंदा...
ऑटो डेस्क: kia जून में अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने Carnival और Carens Clavis पर 1.5 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऐलान किया है। मॉडल के आधार पर, खरीदार एक्सचेंज, स्क्रैपेज, लॉयल्टी और कॉर्पोरेट ऑफ़र का फ़ायदा उठा सकते हैं, जबकि कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर एक्सटेंडेड वारंटी भी मिल रही है। डिटेल में जानते हैं इन ऑफर्स के बारे में-

Kia Carnival पर डिस्काउंट
Kia Carnival पर सबसे ज़्यादा फ़ायदे मिल रहे हैं। खरीदार 1 लाख रुपये का एक्सचेंज ऑफ़र या 20,000 रुपये का स्क्रैपेज फ़ायदा और साथ ही 50,000 रुपये का कॉर्पोरेट फ़ायदा उठा सकते हैं।
Kia Carens Clavis पर डिस्काउंट
Carens Clavis ICE लाइन-अप पर 75,000 रुपये तक के फ़ायदे मिल रहे हैं। इनमें 10,000 रुपये की कैश छूट, 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 20,000 रुपये का स्क्रैपेज फ़ायदा, 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 15,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट शामिल है।

Kia Carens Clavis EV पर डिस्काउंट
Carens Clavis EV पर ₹75,000 तक का डिस्काउंट दिया जा रहा हैं। इसमें ₹20,000 का कैश डिस्काउंट, ₹20,000 का एक्सचेंज सपोर्ट या ₹20,000 का स्क्रैपेज बेनिफिट, ₹20,000 का लॉयल्टी बोनस और ₹15,000 के कॉर्पोरेट ऑफ़र शामिल हैं।
Kia Sonet पर डिस्काउंट
Kia Sonet पर पावरट्रेन के हिसाब से अलग-अलग फायदे दिए जा रहे हैं। ज़्यादातर पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीज़ल वैरिएंट्स पर ₹35,000 तक के फ़ायदे मिल रहे हैं, जिसमें ₹20,000 का एक्सचेंज बोनस या ₹15,000 का स्क्रैपेज बेनिफिट और ₹15,000 का कॉर्पोरेट ऑफ़र शामिल है। Sonet HTK (O) 1.2 पेट्रोल पर ₹10,000 का अतिरिक्त कैश डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे कुल फ़ायदा ₹45,000 तक हो जाता है।
Kia Seltos पर डिस्काउंट
Seltos पर इस महीने ₹40,000 तक की बचत कर सकते हैं। इसमें आपको ₹20,000 का लॉयल्टी ऑफ़र और ₹20,000 का स्क्रैपेज ऑफ़र शामिल है।
Kia Carens पर डिस्काउंट
इस महीने Carens पर ₹35,000 तक के फ़ायदे मिल रहे हैं, जिसमें ₹10,000 का एक्सचेंज या ₹20,000 का स्क्रैपेज बोनस और ₹15,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।