Edited By Akash sikarwar,Updated: 19 Jul, 2022 01:40 PM
देश में लगातार बढ़ते हुए पेट्रोल औऱ डीज़ल के दामों के बीच इलेक्ट्रिक व्हीकलस् की तरफ लोगों का रुझान दिन-ब दिन बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते कई कंपनियां भी इस मौके का फायदा उठा रही हैं और देश में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च कर रही हैं।
ऑटो डेस्क: देश में लगातार बढ़ते हुए पेट्रोल औऱ डीज़ल के दामों के बीच इलेक्ट्रिक व्हीकलस् की तरफ लोगों का रुझान दिन-ब दिन बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते कई कंपनियां भी इस मौके का फायदा उठा रही हैं और देश में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च कर रही हैं।
हाल ही खबर आई है कि EVeium ने भारत में एक साथ अपने तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स-Cosmo, Comet और Czar लॉन्च किए हैं। जिनकी कीमत 1.44 लाख से शुरू होकर 2.16 लाख तक जाती है। बता दें कि Cosmo कंपनी द्वारा लॉन्च किए तीनों स्कूटर्स में सबसे सस्ता है। इस स्कूटर में लिथियम-आयन 72V और 30Ah बैटरी दिया गया है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह बैटरी फुल चार्ज होने में केवल 4 घंटे का समय लेती है। और इसकी टॉप-स्पीड 65 किमी प्रतिघंटे की है।
कलर ऑप्शंस की बात करें तो इस स्कूटर को कई सारे कलर्स ऑप्शन जैसे- ब्राइट ब्लैक, चेरी रेड, लेमन येलो, व्हाइट, ब्लू और ग्रे सहित कई नए कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।